कोण्डागांव । कोण्डागांव जिला मुख्यालय के निकट कोकोड़ी में मक्का प्रसंस्करण केन्द्र के स्थापना कार्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए तय समय के अनुसार सभी टेस्टिंग और ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर दीपक सोनी ने दिए।
गुरुवार को जिला कार्यालय के भूतल में स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संयंत्र में स्थापित किए जा रहे विभिन्न कार्यों के प्रगति की इकाईवार समीक्षा की और सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण के दौरान गुणवत्ता के सभी मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किए जाने के साथ ही निर्माणाधीन क्षेत्र में सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाने पर पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रतिदिन के आधार पर किए जाने वाले कार्य की योजना एक सप्ताह पूर्व उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित कार्य को पूरा नहीं किए जाने पर पेनल्टी लगाया जाएगा।
कलेक्टर ने संयंत्र संचालन हेतु विद्युत सहित अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संयंत्र संचालन हेतु स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने तथा भर्ती प्रक्रिया हेतु आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। संयंत्र संचालन हेतु आवश्यक अनुज्ञप्तियों की प्राप्तियों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मक्का प्रसंस्करण केन्द्र के प्रबंध निदेशक केएल उइके ने बताया कि वर्तमान में आबकारी अनुज्ञप्ति प्राप्त कर ली गई है तथा अन्य अनुज्ञप्तियां प्राप्त करने के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में कलेक्टर सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर प्रवास के दौरान बुधवार को कोकोड़ी में निर्माणाधीन मक्का प्रसंस्करण इकाई का नाम मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण इकाई करने की घोषणा की गई है तथा मक्का प्रसंस्करण इकाई के सौन्दर्यीकरण हेतु बनाए जा रहे भव्य मुख्य द्वार पर इसे अंकित करने के निर्देश दिए।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…