इन कामों को आज ही कर लें, दोबारा नहीं मिलेगा मौका, देखें जरूरी कामों की लिस्ट

Updated on 31-03-2023 06:46 PM
नई दिल्ली: मार्च का महीना आज खत्म हो रहा है। कई ऐसे काम हैं जिन्हें आज निपटाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा। ये ऐसे काम हैं जो सीधे आपके बजट पर असर डालते हैं। इसमें टैक्स बचत से लेकर आरटीआई भरना आदि कई काम शामिल हैं। हम आपको ऐसे कामों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं, जिन्हें आज निपटाना बेहद जरूरी है। इसके बाद अप्रैल माह की शुरुआत हो जाएगी। आइए देखते हैं ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें आज करना बेहद जरूरी है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का आज अंतिम दिन है। इसमें निवेश करके आप नौ हजार से ज्यादा की मासिक पेंशन पा सकते हैं। नौकरी करने वालों की सबसे बड़ी चिंता रिटायरमेंट को लेकर होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने सीनियर सिटीजंस (Senior Citizen) के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana- PMVVY) की शुरुआत की थी। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है।


इस योजना में निवेश की गई रकम पर 7.4 प्रतिशत के हिसाब से हर महीने ब्‍याज दिया जाता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में न्‍यूनतम एक हजार और अधिकतम 9250 रुपये तक मासिक पेंशन ली जा सकती है। योजना की अवधि 10 साल है। 60 या इससे अधिक उम्र का कोई भी व्‍यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। योजना में अगर आप अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

अपडेट ITR भरना


वित्त वर्ष 2019-20 या असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। अपडेटेड आईटीआर के तहत टैक्सपेयर्स को बड़ी सुविधा दी गई है। इस सुविध के तहत कोई भी टैक्सपेयर असेसमेंट ईयर खत्म होने के दो साल के अंदर रिटर्न अपडेट कर सकता है।

टैक्स में बचत के लिए अप्लाई करना

अगर आप वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पुरानी टैक्स व्यववस्था को चुनने की योजना बना हरे हैं, तो आपको 31 मार्च 2023 तक अपने टैक्स बचत निवेश को पूरा करना होगा। पुरानी व्यवस्था के तहत विभिन्न कर कटौती का दावा कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.