आप भी करते हैं शेयरों की खरीद-फरोख्त? शॉर्ट सेलिंग के नियम में बड़े बदलाव की तैयारी

Updated on 08-11-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी जल्द ही एक वर्किंग ग्रुप बनाएगा जो शॉर्ट सेलिंग और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) के नियमों की पूरी तरह से समीक्षा करेगा। यह जानकारी सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को दी। CNBC-TV18 ग्लोबल लीडरशिप समिट में बोलते हुए सेबी चीफ ने कहा हम जल्द ही शॉर्ट सेलिंग और SLB फ्रेमवर्क की व्यापक समीक्षा के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाएंगे।
  1. क्या है शॉर्ट सेलिंग?
    शेयर बाजार में शॉर्ट सेलिंग वह प्रक्रिया है जिसमें निवेशक ऐसे शेयर बेचते हैं जो उनके पास नहीं होते, बल्कि उधार लिए होते हैं। यह आमतौर पर तब किया जाता है जब निवेशक को लगता है कि शेयर का दाम गिर जाएगा और वे गिरावट से लाभ कमा सकते हैं।
  2. क्या है SLB सिस्टम?
    SLB एक व्यवस्था है जो निवेशकों या संस्थानों को उनके डिमैट अकाउंट में रखे शेयर दूसरों को एक तय शुल्क पर उधार देने की अनुमति देता है। यह लेन-देन स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से होता है और क्लियरिंग कॉर्पोरेशन की गारंटी होती है जिससे सब कुछ सुरक्षित और आसानी से हो जाए।
  3. कब शुरू हुआ था?
    शॉर्ट सेलिंग के लिए नियम 2007 में बनाए गए तब से इनमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसी तरह, SLB व्यवस्था 2008 में शुरू हुई थी और कुछ बदलावों के बावजूद यह आज भी ग्लोबल मार्केट्स के मुकाबले उतनी विकसित नहीं है।
  4. क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
    एक्सपर्ट्स का मानना है कि उधार लेने वाले इन सिक्योरिटीज का इस्तेमाल आमतौर पर शॉर्ट सेलिंग के लिए या फिर सेटलमेंट में चूक से बचने के लिए करते हैं। SLB फ्रेमवर्क से न सिर्फ उधार देने वालों को अपने खाली पड़े शेयरों पर अतिरिक्त कमाई करने का मौका मिलता है, बल्कि इससे बाजार में लिक्विडिटी(कैश फ्लो) और ओवरऑल एफिशिएंसी भी बेहतर होती है।
  5. वीकली एक्सपायरी का क्या होगा?
    वीकली एक्सपायरी पर "बैन के मसले पर सेबी चीफ ने कोई भी साफ जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सेबी का तरीका हमेशा नपा-तुला और आंकड़ों पर आधारित रहेगा, जिसका मकसद बाजार की खामियों को बिना किसी जल्दबाजी के दूर करना है।
  6. MF में क्या करेंगे?
    पांडे ने कहा कि स्टॉक ब्रोकर और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियमों की भी बड़ी समीक्षा पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा, हम जल्द ही लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) 2015 और सेटलमेंट के नियमों की भी ऐसी ही गहराई से समीक्षा करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.