क्या पटाखों के साथ मेट्रो में मिल जाती है एंट्री? सफर से पहले जान लीजिए DMRC का नियम

Updated on 26-10-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: दिवाली में चंद दिन बचे हैं और बाजारों में पटाखों की रौनक बनी हुई है। कई बार लोग सस्ते पटाखे खरीदने के लिए दूसरे शहर भी जाते हैं और फिर शॉपिंग के बाद जाम से बचने के लिए मेट्रो या ट्रेन में सफर करने की सोचते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो जरा रुकिए! अगर आप पटाखों की शॉपिंग करके मेट्रो में सफर से घर आने की सोच रहे हैं तो आप डीएमआरसी के नियम का अवहेलना कर रहे हैं।

मेट्रो में पटाखों पर है बैन


भले ही अभी दिल्ली में पटाखे बैन हैं लेकिन अगर बैन नहीं भी होते तो भी आप दिल्ली मेट्रो में पटाखों के साथ सफर नहीं कर सकते थे।डीएमआरसी के अनुसार आप मेट्रो में पटाखे या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जा सकते हैं। डीएमआरसी के नियमानुसार मेट्रो में पटाखों की एंट्री बैन है।इसी सिलसिले में डीएमआरसी ने साल 2022 में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक मीम के जरिए डीएमआरसी ने बताया था कि मेट्रो में पटाखे नहीं ले सकते हैं।

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध


बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस साल भी दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। इस प्रतिबंध के तहत पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिसमें ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी भी शामिल है।

लग सकता है जुर्माना


दिल्ली सरकार ने ये फैसला दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण को कम करने के लिए लिया है। अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 6 महीने तक की जेल और 200 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई पटाखों की बिक्री, उत्पादन, या भंडारण करता पाया गया तो उसपर 5000 रुपये तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.