शेयर मार्केट में लगाते हैं पैसा? अनचाहे मेसेज और वट्सऐप गुप्स से रहें सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated on 22-05-2025 02:05 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को आम निवेशकों को चेतावनी दी है कि अनजान लोगों के मेसेज और वट्सऐप ग्रुप्स या कम्युनिटीज से दूर रहें। ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर निवेशकों को झांसे में फंसा रहे हैं और उनका पैसा ऐंठ रहे हैं। सेबी ने रजिस्टर्ड इंटरमीडिएटरीज से ही डील करने और ऑथेटिक ट्रेडिंग ऐप्स इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सेबी ने पाया है कि धोखाधड़ी करने वाले लोग निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। आम तौर पर ये लोग बिना मांगे लिंक भेजकर वट्सऐप ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ग्रुप्स अक्सर 'वीआईपी ग्रुप' या 'फ्री ट्रेडिंग कोर्सेज' जैसे नामों से चलते हैं।

अपनी बातों में दम दिखाने के लिए ये लोग फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। ये खुद को शेयर मार्केट के एक्सपर्ट बताते हैं कई बार तो ये सेबी में रजिस्टर्ड इंटरमीडिएटरीज, मशहूर हस्तियों या बड़ी कंपनियों के सीईओ/एमडी बनकर निवेशकों को ठगते हैं। ये लोग बड़े-बड़े मुनाफे के झूठे वादे करके निवेशकों को लुभाते हैं। ये दिखावा करते हैं कि ग्रुप के दूसरे लोगों ने कितना पैसा कमाया है, जबकि ये सब धोखा है। इस तरह से निवेशक इन जालसाजों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

क्या करें निवेशक

सेबी ने निवेशकों को किसी भी कंपनी की सेबी में रजिस्ट्रेशन स्टेटस को www.sebi.gov.in/intermediaries.html पर जाकर वेरीफाई करने की सलाह दी है। साथ ही, सेबी का कहना है कि ट्रांजेक्शन सिर्फ सेबी-रजिस्टर्ड इंटरमीडिएटरीज के ऑथेटिक ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए ही करने चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.