अडानी ग्रुप के कितने शेयर गिरवी रखे गए हैं, जानते हैं आप? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated on 30-03-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) ने प्रमोटर्स के गिरवी शेयरों की पोजीशन का खुलासा किया है। इसके मुताबिक ग्रुप की चार कंपनियों के कुछ शेयर अब भी गिरवी रखे हैं। इनमें अडानी पोर्ट्स (APSEZ), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर शामिल हैं। हालांकि 31 दिसंबर, 2022 की तुलना में इन शेयरों की संख्या में काफी कमी आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप का कर्ज चुकाने का दावा पूरी तरह सच नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया था कि रेगुलेटरी फाइलिंग में प्रमोटर्स के गिरवी शेयरों की संख्या में कमी का कोई संकेत नहीं है जबकि ग्रुप ने 2.1 अरब डॉलर का लोन चुकाने का दावा किया था।

ग्रुप के मुताबिक अडानी पोर्ट्स के 4.7 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन के 3.8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के 3.5 फीसदी और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 0.6 फीसदी शेयर गिरवी रखे गए हैं। हालांकि 31 दिसंबर, 2022 की तुलना में ग्रुप के गिरवी शेयरों की संख्या में काफी कमी आई है। तब अडानी पोर्ट्स के 17.3 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन के 6.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी के 4.4 फीसदी और ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के 2.7 फीसदी बैंकों के पास गिरवी थे। ग्रुप ने 2.1 अरब डॉलर का कर्ज चुकाया है जिसके बाद गिरवी शेयरों की संख्या में कमी आई है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्रैक से उतारा


अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद एक महीने से भी अधिक समय तक अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर कम हो गया और अडानी अमीरों की लिस्ट में 20वीं पोजीशन से भी नीचे चले गए। इससे अडानी ग्रुप को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। निवेशकों का भरोसा कायम करने के लिए वह कोराबार फैलाने के बजाय कर्ज कम करने में लगा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.