जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजय बंगा? कैसे पहुंचे इतनी ऊंचाइयों पर, जानिए सबकुछ

Updated on 24-02-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: मास्टरकार्ड (Mastercard) के पूर्व सीईओ अजय सिंह बंगा (Ajay Singh Banga) वर्ल्ड बैंक (World Bank) के नए चीफ होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने 23 फरवरी 2023 को यह घोषणा की है। अजय बंगा इस पद पर नियुक्त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। इस समय विश्व बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट का पद भी भारतीय नागरिक इंदरमीत गिल के पास है। अजय सिंह बंगा की नियुक्ति को जल्द ही विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल सकती है, जो एक औपचारिक प्रक्रिया मात्र है। क्या आप जानते हैं अजय बंगा की नेटवर्थ (Ajay Banga Net Worth) कितनी है? वह कैसे इतनी ऊंचाईयों पर पहुंचे?

कौन हैं अजय सिंह बंगा


अजय सिंह बंगा (Ajay Singh Banga) मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। अजय को बिजनस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में रह चुके हैं। अजय बंगा अभी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट है। अजय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है। अब तक इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड और वर्ल्ड बैंक में भारतीय मूल को कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंचा है।अगर वर्ल्ड बैंक का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उनके नाम पर मुहर लगाता है तो वह इस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकन और सिख-अमेरिकन होंगे।

कितनी है अजय सिंह बंगा की नेटवर्थ


सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई 2021 तक अजय बंगा की अनुमानित नेट वर्थ करीब $206 मिलियन डॉलर थी। अजय बंगा के पास $113,123,489 से अधिक मूल्य के मास्टरकार्ड स्टॉक की 60,000 से अधिक यूनिट्स थी। पिछले 13 साल में उन्होंने 69,986,261 डॉलर से ज्यादा मूल्य के एमए स्टॉक बेचे हैं। वह मास्टरकार्ड में सीईओ के रूप में $23,250,000 कमा रहे थे। हालांकि यह आंकड़े साल 2021 तक के हैं।

सरकार कर चुकी है सम्मानित


अजय सिंह बंगा (63) करीब 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक के सीईओ (CEO) रहे और दिसंबर 2021 में रिटायर हुए थे। भारत सरकार उन्हें पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। अजय यूएस की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर के रूप में काम कर चुके हैं। बांगा की नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले वर्ल्ड बैंक को प्रमुख डेविड मालपस ने जून में पद छोड़ने की घोषणा की थी। उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.