जानते हैं कितनी सैलरी पाते हैं माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला? जानें सबकुछ

Updated on 06-01-2023 09:37 PM
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के चेयरमैन और CEO सत्या नडेला इन दिनों भारत आए हुए हैं। वह चार दिन की यात्रा पर हैं। अभी हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सत्या नडेला ने भारत की तारीफ की है। सत्या नडेला (Satya Nadella) भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं। सत्या नडेला को साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था। साल 2019 में नडेला को फाइनेंशियल टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। इसके बाद इस साल नडेला (Satya Nadella) को ग्लोबल इंडियन बिजनेस आइकन का सम्मान भी दिया गया था। आपको बता दें सत्या नडेला कंपनी के उन कर्मचारियों में से एक थे, जिन्होंने फर्म को क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में सजेशन दिया था। आइए आपको बताते हैं कि सत्या नडेला किस तरह से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है।

हैदराबाद के रहने वाले हैं सत्या नडेला


सत्या नडेला मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं। उनका जन्म 19 अगस्त 1967 में हैदराबाद में हुआ था। सत्या के पिता का नाम बुक्कपुरम नडेला युगंधर और माता का नाम प्रभाती युगंधर है। इनकी पत्नी का नाम अनुपमा नडेला है। नडेला ने साल 1992 में माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया था। सत्या नडेला दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के 38 साल के इतिहास में तीसरे सीईओ (CEO) हैं। satya से पहले CEO का पद केवल स्टीव बामर और कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के पास था।

करोड़ों रुपयों में मिलती है सैलरी


सत्य नडेला दुनिया में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले अधिकारियों में से एक हैं। सत्या नडेला की सैलरी जानकार आप दंग रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, साल 2020 में सत्या नडेला का की सैलरी करीब $2.5 मिलियन यानी 17 करोड़ रुपये थी। सत्या को अपनी सैलरी के अलावा 10.2 मिलियन डॉलर (71 करोड़ रुपये) का नकद बोनस भी मिलता है। अपने वेतन और बोनस के अलावा, सत्या नडेला को $31 मिलियन (220 करोड़ रुपये) के स्टॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इक्विटी अवार्ड और बोनस को मिलाने के बाद, सत्या नडेला की सैलरी देखें तो ये करीब $44.2 मिलियन यानी 308 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.