इंजीनियरिंग की पढ़ाई बन गया पत्रकार, यूट्यूबर मनीष कश्यप की कमाई जानते हैं?

Updated on 21-03-2023 08:50 PM
नई दिल्ली: बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ पिटाई का फर्जी वीडियो बनाकर मनीष ने अपने यूट्यूब चैनल 'सच तक' पर अपलोड कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ फर्जी खबरें चलाने और दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ाने संबंधित कई मामलों दर्ज कर लिया। फरार चल रहे मनीष कश्यप ने खुद को शनिवार के सरेंडर कर दिया है। ईओयू (Economic Offence Unit) की टीम उससे पूछताछ कर रही है। वहीं लोग मनीष कश्यप के बारे में जानना चाहते हैं। विवादों में रहने वाले मनीष कश्यप अपने चैनल पर वीडियो अपलोड कर, उसके व्यूज से लाखों में कमाई करते हैं।

कौन है मनीष कश्यप

पश्चिमी चंपारण जिले के एक छोटे से गांव डूमरी महनवा में जन्मे मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उसके पिता उदित कुमार तिवारी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। गांव में ही पढ़ाई-लिखाई करने के बाद मनीष आगे की पढ़ाई के लिए महाराष्ट्र चला गया। साल 2016 में उसने महाराष्ट्र के पुणे के सावित्रीबाई फूले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई खत्म करने के बाद नौकरी करने के बजाए मनीष वापस अपने गांव लौट गया।

कैसे शुरू हुई वीडियो बनाने की कहानी

मनीष ने नौकरी करने के बजाए अपने गांव वापस आकर फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो के जरिए आस-पास की खबर बतानी शुरू की। वो सरकार की गलतियां, भ्रष्टाचार से जुड़े वीडियो बनाने लगा। मनीष कश्यप ने सच तक नाम से यूट्यूब चैनल बनाया। साल 2019 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किंग एडवर्ड-7 की प्रतिमा लगी थी, जिसे तोड़ दिया गया। प्रतिमा तोड़ने वालो में मनीष भी शामिल था, इसके बाद से ही वो चर्चा में रहने लगा। उसके चैनल पर 63 लाख से ज्यादा से सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 1.16 लाख लोग मनीष कश्यप को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर उनके 4 करोड़ से ऊपर फॉलोअर हैं। ये फॉलोअर्स असकी सबसे बड़ी जमापूंजी है।

कितनी है कमाई

यूट्यूब के जरिए पत्रकारिता करने वाले मनीष कश्यप की कमाई लाखों में है। हाल ही मनीष कश्यप के खाते की तलाशी की गई, जिसमें से लगभग 42 लाख रुपए थे। मनीष की दिल्ली, पटना समेत कई शहरों में प्रॉपर्टी है। मनीष का इनकम मीडिया कंपनी और गूगल एडसेंस से होता है। इसके अलावा वह स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करता है। मनीष अपने वीडियो, व्यूज और एड से 10 से 19.32 लाख रु. तक कमा लेता हैं। अनुमान है कि मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लाख रुपये की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.