मुकेश अंबानी की कैम्पा कोला के बारे में ये 5 बातें जानते हैं आप? यूं ही नहीं उड़ा रखी है पेप्सी और कोका कोला की नींद

Updated on 09-11-2024 02:51 PM
वैसे मुकेश अंबानी की कैम्पा कोला कोई नई कंपनी नहीं है। यह कंपनी काफी पुरानी है। मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को खरीदकर इसे नए तेवर और कलेवर के साथ मार्केट में रीलॉन्च किया है। कैम्पा कोला के कम कीमत और मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के आगे पेप्सिको और कोका कोला के पसीने छूटते साफ नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि इसके बीच में जल्द ही प्राइस वॉर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा और भी कई कारणों से पेप्सिको और कोका कोला की नींद उड़ी हुई है।

देश का लोकल ब्रांड


कैम्पा कोला देश का लोकल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 70 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप के फाउंडर मोहन सिंह ने की थी। देखते ही देखते यह ब्रांड कुछ ही समय में घर-घर की पहचान बन गया। हालांकि 90 के दशक में विदेशी कंपनियों के भारत आने के बाद पेप्सिको की पेप्सी और कोका कोला कंपनी की कोक (कोका-कोला) मार्केट में छा गईं। कैम्पा कोला इन दोनों कंपनियों का मुकाबला नहीं कर पाई। साल 2022 में मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को 22 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

सस्ती कोल्ड ड्रिंक की शुरुआत


प्राइस को लेकर भी कैम्पा कोला ने पेप्सी और कोका कोला की नाक में दम कर रखा है। कैम्पा कोला की बोतल पेप्सी और कोका कोला के मुकाबले काफी सस्ती है। कैम्पा कोला ने अपनी 200 मिली की बोतल की कीमत 10 रुपये रखी है। वहीं कोका कोला और पेप्सिको की 250 मिली की बोतल की कीमत 20 रुपये है। शुरू में पेप्सिको और कोका कोला अपने प्रोडक्ट की कीमत कम करने पर कोई विचार नहीं कर रही थीं, लेकिन अब खबर है कि वे भी सस्ते प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती हैं।


रिटेलर्स को ज्यादा मुनाफा


मुकेश अंबानी कैम्पा कोला बेचने के लिए रिटेलर्स को ज्यादा कमीशन दे रहे हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि वे अपने इस प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में दुकानों तक पहुंचाना चाहते हैं। रिलायंस कंज्यूमर रिटेलर्स को 6-8% मार्जिन दे रही है। वहीं अन्य कंपनियां केवल 3.5 से 5% का मार्जिन दे रही हैं।


स्नैक्स भी लॉन्च करने की तैयारी


पेप्सिको और कोका कोला कंपनियां मार्केट में अपने कुछ स्नैक्स भी बेचती हैं। इनमें पेप्सिको के स्नैक्स की संख्या ज्यादा है। इसमें लेज चिप्स, कुरकुरे आदि प्रमुख हैं। अब रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी स्नैक्स की मार्केट में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक्स वॉर अब स्नैक्स वॉर में भी शुरू हो सकता है। कंपनी चिप्स, नमकीन और बिस्कुट वाले स्नैक्स मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है।


मार्केट में धाक जमाने की तैयारी


इस समय सॉफ्ट ड्रिंक में बड़ी-बड़ी कंपनियों के बीच इस मार्केट में धाक जमाने की तैयारी है। भारत के सॉफ्ट ड्रिंक का कारोबार करीब 50 हजार करोड़ रुपये का है। कैम्पा कोला ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कमाई काफी बढ़ा दी है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की कमाई में करीब 400 करोड़ रुपये का इजाफा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.