डॉक्टर बोले- डल्लेवाल की सेहत में कुछ सुधार हुआ:पंधेर ने कहा- उन्हें खाना खाने का अनुरोध किया, ताकि केंद्र की मीटिंग में शामिल हो सकें

Updated on 21-01-2025 12:59 PM

हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप की FIR कराने वाली महिला पहली बार सामने आई। महिला ने रोते हुए वीडियो जारी कर कहा, 'मेरी जान को खतरा है। उन पर हैवानियत सवार थी। उन्होंने अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रखा।

डेढ़ साल से मुझ पर क्या बीत रही है, मैं किसी को नहीं बता सकती। लोग मुझे गलत बता रहे हैं। मेरी फ्रेंड को उन्होंने डराकर झूठा बयान देने को मजबूर किया। घटना के दिन वो रूम में मौजूद थी। वो लोग उसे भी डरा रहे हैं। मैं जल्दी सारे सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी।'

मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद केस की गवाह और पीड़िता की फ्रेंड ने कहा था कि ये मामला झूठा है। मैं मोहन लाल बड़ौली को नहीं जानती। होटल में सिर्फ रॉकी मित्तल मिला था।

महिला की 3 अहम बातें

1. मेरा मरने का मन करता है महिला ने वीडियो जारी कर कहा- मैं आप सभी से अपना दर्द बताना चाहती हूं। मैं वो घटना बताना चाहती हूं, जो सोचने पर भी मरने का मन करता है। मेरे साथ जो बीती है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। मेरे साथ 2 लोगों ने 3 जुलाई 2023 की रात को कसौली में इतना गलत काम किया। उनका नाम मैं आपको बताना चाहूंगी। उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल उर्फ जयभगवान जिसका नाम है। इन्होंने मेरे साथ इतना गलत किया है, मैं आपको नहीं बता सकती।

2. लोग मुझपर ही सवाल उठा रहे मुझे इतना डरा धमकाकर, सत्ता का डर दिखाकर डरा रखा है। मुझे मारने की धमकी दे रखी है। जो भी लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं कि केस झूठा है। मैं आपसे जवाब चाहती हूं, जो मुझे झूठा कहते हैं। आपके घर में कोई बेटी हो, उसके साथ कोई बड़ी उम्र का आदमी ऐसा गलत करे तो क्या आप उसे ही गुनहगार बताएंगे? उस लड़की के ही बारे में गलत बोलेंगे? क्या वो गलत नहीं हो सकते? खैर, मेरे साथ तो गलत हुआ है।

मैं आपको एक और चीज बताना चाहूंगी। इस केस के 2 गवाह थे। एक मेरे बॉस और दूसरी मेरी फ्रेंड। वह उस रूम में थी। उसका एड्रेस मैंने किसी को नहीं दिया। उसका पता सिर्फ होटल के पास था। इन लोगों ने उसका पता निकलवाकर डरा धमकाकर उसे झूठे बयान के लिए मजबूर किया। मैं उसका दर्द समझ सकती हूं। वो मुझे कितना डरा रहे हैं, ये मैं जानती हूं। 

3. ये लोग मेरा एड्रेस भी निकाल सकते हैं फ्रेंड ये भी बोला कि कसौली से आने के बाद हम एक दूसरे से नहीं मिले। उसे ये तो याद होगा ना कि इन लोगों ने हमें फोन कर पंचकूला बुलाया था। वहां हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। हमें फंसाने की कोशिश की थी। मेरे देशवासियों, महिला आयोग और भारत पुलिस से विनती है कि मेरे एड्रेस किसी को ना दीजिएगा, मेरी जान को खतरा है। वो लोग जब मेरी फ्रेंड का पता निकाल सकते हैं, तो मेरा भी निकाल सकते हैं।

दूसरी बात मैं आप लोगों से बस रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मेरा साथ दीजिए। अपनी लड़ाई आधी नहीं छोड़ सकती। आने वाले समय में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी, जिसमें मै सारे सबूतों के साथ उनके सामने आऊंगी। इस टाइम मुझे बहुत खतरा है, इसलिए मैं सामने नहीं आ रही थी। इन लोगों ने मुझे झूठा फंसा दिया, प्लीज मेरी मदद कीजिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.