शास्त्री हॉस्पिटल के डॉक्टर-स्टाफ ने की हड़ताल, मरीज हलकान...

Updated on 15-06-2023 10:21 PM

भिलाई । लालबहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला के डॉक्टर और स्टाफ ने हड़ताल कर दी है। इसके चलते मरीज हलकान हो रहे हैं। दरअसल गत दिवस एक महिला चिकित्सक द्वारा केम्प 1 टाटालाईन निवासी एक गर्भवती महिला पायल गुप्ता का चढते हुए ग्लूकोज का बॉटल निकालकर फेंक दिये जाने और महिला मरीज से दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपी महिला चिकित्सक को मिले नोटिस जारी हुआ था। इसके विरोध में और महिला चिकित्सक अंकिता कामड़े के समर्थन में शासकीय हॉस्पिटल सुपेला के चिकित्सक और सभी स्टाफ आज हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल के चलते यहां मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां कई गर्भवती महिलाएं एवं कई अपने दो चार दिन के बच्चे को बिमार पड़ जाने के कारण उपचार के लिए आये लेकिन यहां के किसी भी चिकित्सकों और स्टाफ ने संवेदनशीलता नही दिखाई। इसके कारण मरीज काफी आक्रोशित थे। लोगों के आक्रोश के बाद दोपहर लगभग 1 बजे जाकर पुन: कुछ देर मरीजों को देखना शुरू किये।

ज्ञातव्य हो कि यहां की चिकित्सक अंकिता कामड़े द्वारा गर्भवती महिला के साथ किये गये दुर्व्यवहार का विडियों सामने आने के बाद यहां के लोगों में काफी नाराजगी है। सिविल सर्जन योगेश शर्मा द्वारा चिकित्सक अंकिता कामड़े को चार दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने कहा गया। लोगों को इंतजार है कि धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक द्वारा मरीजों और इस मामले में पत्रकारों के साथ भी दुव्र्यवहार करने और पर्ची फाडऩे के मामले में सिविल सर्जन कब तक कार्यवाही करते हैं।

डॉ. कामड़े मरीजों को देखने के बजाय अपने साथी डॉक्टर से बाते करने में रहती है मशगूल
सुपेला हॉॅस्पिटल की चिकित्सक डॉ.अंकिता कामड़े की शिकायत लंबे समय से है। उनका ध्यान मरीजों को देखने में कम और अपने साथी महिला डॉक्टर से बाते करने और मोबाईल में चैटिंग पर ध्यानअधिक रहता है।

पुलिस को भी रहती है इस डॉक्टर से शिकायत
इस महिला डॉक्टर से पुलिस को भी शिकायत रहती है, कि वे ठीक से मुलाहिजा नही करती है। गत दिवस एक मारपीट के मामले मे एक व्यक्ति को लेकर पुलिस पहुंची जिसके नाक से खून बह रहा था तो इस डॉक्टर ने पर्ची  में लिख दिया कि नाक की हडडी टूट गई है, उसके बाद टीआई ने इस महिला डॉक्टर से कहा कि मैडम आप क्या लिखे हो आपतो खुद जेल जाओगी और हमको भी जेल भिजवाओगी। जब ताकर डॉ. कामड़े ने पर्ची में लिखी की नार्मल चोट लगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.