बंगाल से नकली नोट लाकर एमपी में बेच रहा था डॉक्टर, भोपाल नकली नोट कांड में NIA और IB भी जांच में जुटीं

Updated on 09-05-2026 11:39 AM
भोपाल। राजधानी में पकड़े गए नकली नोट गिरोह के मामले में अब जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार पश्चिम बंगाल निवासी एमबीबीएस डॉक्टर सैफुल इस्लाम को भोपाल पुलिस रिमांड पर मालदा लेकर पहुंची है।

शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपित पिछले करीब दो वर्षों से पश्चिम बंगाल से नकली नोट प्राप्त कर खपाने का काम कर रहा था। नोट देने वाले आरोपित से उसका दो साल से भी पुराना परिचय है। दोनों की बीच की मोबाइल चैट भी पुलिस को मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। कोहेफिजा पुलिस ने दोनों एजेंसियों से संपर्क किया था, जिसके बाद आधा दर्जन अधिकारियों ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी लेना शुरू किया।

कैश डिपॉजिट मशीन में भी जमा करने का प्रयास किया था

पुलिस के अनुसार सैफुल इस्लाम ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि मालदा में सक्रिय कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद वह नकली नोटों के कारोबार से जुड़ा। हालांकि उसने अभी तक यही बताया कि 28 मार्च को पहली बार वह दो लाख रुपये के नकली नोट भोपाल लाया था। लेकिन उसकी चैट में कई अहम जानकारियां हैं।

आरोपित ने यह भी बताया कि उसने नकली नोट को कैश डिपॉजिट मशीन में जमा किए थे, लेकिन नोट जमा नहीं हो पाए थे। जिसके बाद से वह दुकानों और मॉल में खरीदारी करता था। साथ ही सस्ते दाम पर जाली नोट खरीदने वालों को तलाशता था।

500 के 280 जाली नोट मिले थे

भोपाल पुलिस अब मालदा में उन ठिकानों की पहचान कर रही है, जहां नकली नोट तैयार और सप्लाई किए जाते थे। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि जाली नोट तैयार करने में उपयोग होने वाला कागज और अन्य सामग्री कहां से लाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सीमापार नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही है।

बता दें कि कोहेफिजा पुलिस ने सैफुल इस्लाम को 500-500 रुपये के 280 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि वह नकली नोटों को 200 से 300 रुपये में बेच देता था और बाजार में खरीदारी के दौरान भी उनका इस्तेमाल करता था। पुलिस को उसके पास से विदेशी सिम कार्ड, कई बैंक खातों के दस्तावेज और साइबर ठगी से जुड़े सुराग भी मिले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
भोपाल। यदि आपका आधार अपडेट नहीं है तो नजदीकी डाकघरों में जाकर आप जानकारी सुधरवा सकते हैं। आम नागरिकों को आधार सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
 09 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में दिव्यांगजन के लिए समग्र नीति तैयार होगी। इसके लागू होने पर सभी विभाग एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे। अभी विभाग अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। एक नीति…
 09 May 2026
भोपाल। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाकर सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। इस मामले…
 09 May 2026
भोपाल। राजधानी में धोखा देकर पत्नी से दुष्कर्म का एक हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। प्रतिष्ठित बैंक की महिला मैनेजर को उनके पति ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर गुपचुप तरीके…
 09 May 2026
भोपाल। कुशीनगर एक्सप्रेस छूट न जाए, इससे घबराकर जनरल टिकट लिए एक बुजुर्ग महिला एसी कोच में सवार हो गई। यह देख कोच में मौजूद टीटीई भड़क गया। उसने बुजुर्ग महिला…
 09 May 2026
भोपाल। ईरान और इज़राइल के बीच हुए भयंकर युद्ध के चलते पिछले दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई थी। इसी बीच गैस एजेंसी संचालकों व कर्मचारियों ने सिलिंडरों की…
 09 May 2026
भोपाल। राजधानी में पकड़े गए नकली नोट गिरोह के मामले में अब जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। 1.40 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार पश्चिम बंगाल निवासी…
 09 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में जहां गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है,…
 09 May 2026
भोपाल। भारतीय रेलवे ने यात्री सुरक्षा और आरामदायक सफर की दिशा में अपने 'सेफ्टी मिशन' को नई गति दी है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित 'सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना (कोच…
Advt.