साउथ कोरिया में डॉक्टरों की हड़ताल नए डॉक्टर्स की भर्ती का विरोध

Updated on 21-02-2024 02:05 PM

साउथ कोरिया में करीब 1600 डॉक्टर्स मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। इससे हेल्थ सेक्टर भारी दबाव में है। हड़ताल पर जाने डॉक्टर्स सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं, जिसमें नए मेडिकल कॉलेजेस के जरिए डॉक्टर्स की भर्ती की जानी है। हड़ताल करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि इससे कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और उनकी सैलरी भी कम हो जाएगी।

साउथ कोरिया जैसे डेवलप्ड देश में मेडिकल फेसेलिटीज का हाल बुरा है। यहां एक हजार लोगों पर सिर्फ 2.5 डॉक्टर्स हैं। हेल्थ इंडेक्स के लिहाज से देखें तो मेडिकल फेसेलिटीज के लिहाज से साउथ कोरिया मैक्सिको के बाद दूसरे नंबर पर है।

सर्जरी पर असर ज्यादा

 मंगलवार को शुरू हुई हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मेजर सर्जरीज पर होगा। पहले ही दिन सरकार के ऊपर सवालिया निशान लगने लगे और मरीजों के घरवाले हड़ताल का विरोध करने लगे।

डॉक्टर्स यूनियन ने कहा- सरकार नए मेडिकल कॉलेजेस खोलकर कॉम्पिटिशन बढ़ाना चाहती है। इससे हमारी सैलरी कम हो जाएंगी। हम ये कभी नहीं होने देंगे। दूसरी तरफ, सरकार ने डॉक्टरों की मांग को बेतुका बताते हुए कहा कि लोगों को ज्यादा डॉक्टर और बेहतर मेडिकल फेसेलिटी हर कीमत पर दी जाएंगी। अगर डॉक्टर हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटते हैं तो ठीक रहेगा। ऐसा नहीं होने पर एक्शन लिया जाएगा।

प्राईवेट हॉस्पिटल्स के भरोसे साउथ कोरिया

साउथ कोरिया में मेडिकल लॉबी बहुत दमदार मानी जाती है। यहां हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए अस्पताल मोटी कमाई करते हैं। इस देश का हेल्थ सिस्टम 90% तक प्राईवेट हॉस्पिटल्स के भरोसे चलता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी काफी पैसा कमाते हैं।

सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वॉन सून मैन ने कहा- जितने ज्यादा डॉक्टर्स बढ़ेंगे, उतना ज्यादा कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और इसकी वजह से हमारी इनकम कम होती जाएगी। लिहाजा, हम नहीं चाहते कि सरकार ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोलकर नए डॉक्टर्स तैयार करे।

साउथ कोरिया के शहरों में तो हालात फिर भी ठीक हैं, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में हालात बहुत खराब हैं। सरकार ने स्टाफ बढ़ाने का फैसला इसी तरह के क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किया है। स्किन और प्लास्टिक सर्जरी के डॉक्टर्स तो बेहद गिनेचुने हैं।

सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश

जूनियर डॉक्टर्स भी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक- करीब 6500 इंटर्न्स और रेसिडेंट डॉक्टर्स ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 1600 सीनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल पर सरकार का रुख भी सख्त है। प्रेसिडेंट यून सुक योल ने कहा- डॉक्टर्स लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं और हेल्थ सिस्टम को बंधक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि ये सब सहन नहीं किया जाएगा। हम लीगल एक्सपर्ट्स से बात रहे हैं और जल्द ही इस बारे में एक्शन लिया जाएगा। उनकी कोई भी बात मानने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

दूसरी तरफ, हेल्थ मिनिस्टर पार्क येन ने कहा- डॉक्टर्स के पास अब भी वक्त है कि वो काम पर लौट आएं।ये सीधे तौर पर लोगों की जिंदगी से जुड़ा मामला है। अगर वो सोच रहे हैं कि सरकार को दबाव में ला सकेंगे तो उनकी गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी।

क्या कर रही है सरकार

सरकार हर साल 2 हजार डॉक्टर्स तैयार करना चाहती है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो हर साल करीब 65% ज्यादा डॉक्टर तैयार करना सरकार का लक्ष्य है। एक अनुमान के मुताबिक- 2035 तक साउथ कोरिया में 15 हजार और डॉक्टर्स की जरूरत होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश का हेल्थ सिस्टम किसी भी वक्त चरमरा सकता है।खास बात ये है कि 90% साउथ कोरियाई लोग सरकार के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने धमकी दी है कि अगर हड़ताल खत्म नहीं हुई तो वो डॉक्टरों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

एक लोकल मीडिया नेटवर्क के मुताबिक- सरकार डॉक्टरों को यह भरोसा दिला सकती है कि नए डॉक्टर्स आने के बाद सीनियर्स की सैलरी पर कोई असर नहीं आने दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.