डॉक्टरों पर किडनी चोरी का आरोप, कब्र खोदकर निकाला शव, अब होगा ये...

Updated on 18-05-2023 09:53 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 21 अप्रैल को सड़क हादसे में इलाज के दौरान घायल की मौत के बाद प्रथम हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर किडनी चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले में अब जांच भी शुरू हो गई है।

करीब 25 दिन बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया। आज पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ये मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने इस केस की शिकायत पहले पचपेड़ी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी से की थी, लेकिन जब शिकायत दर्ज नहीं की गई तो बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार और एसपी से प्रथम अस्पताल के डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की थी।

जिसके बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बिलासपुर में 15 अप्रैल की रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। और फिर 21 अप्रैल को एक शख्स धरमदास मानिकपुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

इस बीच मृतक के परिजनों को शक हुआ कि, डॉक्टर ने किडनी निकालकर शव दिया है। इसीलिए पोस्टमॉर्टम कराने से भी इनकार किया था।

सोनलोहर्सी गांव के सोमदास मानिकपुरी (मृतक का बेटा) ने कहा, उन्हें पहले स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सही इलाज नहीं होने पर बहतराई स्थित प्रथम हॉस्पिटल ले गए थे। डॉक्टर के द्वारा मेरे पिता की स्थिति चिंताजनक बताई गई। लेकिन ठीक होने का भरोसा दिया गया।

इस बीच 21 अप्रैल को डॉक्टर रजनीश पाण्डेय ने बताया कि मेरे पिता की मौत हो गई है और हम लोग उन्हें ले जाएं। इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगने पर उन्होंने बाद में देने की बात कही थी।

परिजनों ने बताया कि भाई और पिता के इलाज का बिल अस्पताल प्रबंधन उनसे प्रतिदिन के हिसाब से लेते थे। जब पिता की मौत की जानकारी दी गई, तब बकाया बिल भरकर शव ले जाने की बात कही गई। लेकिन, इलाज का दस्तावेज मांगने पर प्रबंधन ने नहीं दिया और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भी डॉक्टर ने मना कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.