कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टर्स 10 दिन तक प्रोटेस्ट करेंगे:पूर्व प्रिंसिपल घोष को बेल देने का विरोध

Updated on 16-12-2024 04:24 PM

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में दो आरोपियों को जमानत मिलने से डॉक्टर्स गुस्से में हैं। वेस्ट बंगाल जॉइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स (WBJPD) सीबीआई जांच को लेकर मंगलवार, यानी 17 दिसंबर से कोलकाता में 10 दिन का धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

पांच एसोसिएशन से बना WBJPD का धरना 26 दिसंबर तक डोरेना क्रॉसिंग पर किया जाएगा। WBJPD ने सीबीआई से सप्लिमेंट्री चार्जशीट दायर करने की मांग की है और कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा से धरने की परमिशन मांगी है।

सियालदह कोर्ट ने 13 दिसंबर को आरोपी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के पूर्व इंचार्ज अभिजीत मंडल को जमानत दी थी। CBI 90 दिनों के तय समय में चार्जशीट फाइल नहीं कर पाई थी, इसलिए दोनों को बेल दी गई। घोष पर सबूतों से छेड़छाड़ और मंडल पर देरी से FIR दर्ज करने का आरोप है।

आरजी कर ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 3 पॉइंट्स में

आरजी कर हॉस्पिटल की इमरजेंसी बिल्डिंग के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। वह नाइट ड्यूटी पर थी। डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

डॉक्टर की बॉडी के पास एक हेडफोन मिला था। पुलिस ने इस केस में कोलकाता पुलिस में काम करने वाले सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। CCTV कैमरे में संजय इमरजेंसी बिल्डिंग में घुसते हुए दिखा था। तब उसके गले में हेडफोन था। हालांकि, बिल्डिंग से बाहर निकलते समय उसके गले में हेडफोन नहीं था।

शुरुआत में हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने घटना को सुसाइड बताने की कोशिश की। इसमें प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध थी। हॉस्पिटल में वित्तीय गड़बड़ी और करप्शन के आरोप में CBI ने संदीप घोष के अलावा डॉ. देबाशीष सोम और डॉ. सुजाता घोष को गिरफ्तार कर लिया। सितंबर में संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया गया था।

डॉक्टर्स ने अपनी मांगों के लिए अनशन किया

जूनियर डॉक्टरों ने रेप-मर्डर घटना के खिलाफ 10 अगस्त से 21 सितंबर तक 42 दिन तक हड़ताल की थी। डॉक्टरों ने सरकार के सामने पहले 5 मांगें रखी थीं। इनमें से सरकार ने 3 मांगें मान लीं। CM ममता ने दो अन्य मांगों और शर्तों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। वे अस्पतालों में काम पर लौट गए थे। 27 सितंबर को सागोर दत्ता हॉस्पिटल में 3 डॉक्टरों और 3 नर्सों से पिटाई का मामला सामने आया, जिससे नाराज होकर डॉक्टरों ने 1 अक्टूबर को फिर से हड़ताल शुरू कर दी।

5 अक्टूबर से जूनियर डॉक्टरों ने अपनी 9 मांगों को लेकर आमरण अनशन किया था। अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स के समर्थन में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 50 सीनियर डॉक्टर्स ने रिजाइन दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.