सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या पर बनी डॉक्‍यूमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज, नाराज पिता बलकौर सिंह को कोर्ट ने दिया झटका

Updated on 11-06-2025 02:05 PM
दिवंगत पंजबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या पर बनी डॉक्‍यूमेंट्री रिलीज हो चुकी है। बुधवार, 11 जून को सिद्धू मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सरी भी है। यूट्यूब पर बीबीसी वर्ल्‍ड सर्विस ने इस खास मौके पर डॉक्‍यूमेंट्री को दो भाग में जारी किया है। दिलचस्‍प है कि इस डॉक्‍यूमेंट्री पर तब विवाद गहरा गया था, जब सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने इसके प्रीमियर पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्‍होंने मनसा कोर्ट में याचिका भी दाख‍िल की थी। लेकिन अदालत ने डॉक्‍यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

बहरहाल, कोर्ट में याचिका खारिज होने से जहां, बलकौर सिंह नाराज और निराश हैं, वहीं बुधवार सुबह 5 बजे सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या पर बनी डॉक्‍यूमेंट्री रिलीज हो चुकी है। मनसा अदालत ने हालांकि, बलकौर सिंह की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय की है। बीबीसी को बुधवार शाम को मुंबई के एक सिनेमा हॉल में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाना है, लेकिन विवाद के बाद प्रोडक्‍शन हाउस ने इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया।

बर्थडे पर सिद्धू मूसेवाला के तीन नए गाने भी रिलीज

इस बीच, बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के जन्‍मदिन पर उनके ऑफिश‍ियल यूट्यूब चैनल पर सिंगर के तीन नए गाने भी र‍िलीज किए गए हैं। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्‍यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र भी लिखा था। महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस 11 जून को दोपहर 3 बजे जुहू में डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

बलकौर सिंह बोले- बिना अनुमति के बनाई गई डॉक्‍यूमेंट्री

बलकौर सिंह ने तर्क दिया कि डॉक्यूमेंट्री उनकी अनुमति के बिना बनाई गई है। यह भी आरोप लगाया कि इसमें उनके बेटे की हत्या के बारे में गलत चीजें दिखाई गई हैं। महाराष्ट्र के डीजीपी को अपनी शिकायत में, पिता ने अपने बेटे पर बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की मांग की, आरोप लगाया कि यह उनकी विरासत को धूमिल करने का प्रयास हो सकता है।

डॉक्‍यूमेंट्री में हत्‍या के आरोपियों के इंटरव्‍यूज

सिंगर के पिता ने चिंता जताई कि है यह डॉक्यूमेंट्री अप्रकाशित तथ्यों पर बनी है। इसमें उनके बेटे की हत्या से संबंधित प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) में नामजद लोगों के इंटरव्‍यू हैं, ऐसे में यह हत्‍या को लेकर चल रहे कानूनी मामले को प्रभावित कर सकते हैं। बलकौर सिंह ने अनुरोध किया कि 11 जून को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोक दिया जाए। याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला की तीन साल पहले 29 मई, 2022 को मनसा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.