रोज पकड़ रहे डॉग्स, फिर भी 1252 शिकायतें पेडिंग:भोपाल महापौर ने समीक्षा की

Updated on 27-08-2024 01:26 PM

राजधानी भोपाल में नगर निगम रोज स्ट्रीट डॉग्स पकड़ रहा है। बावजूद इनसे जुड़ी 1252 शिकायतें पेंडिंग हैं। दूसरे नंबर पर स्ट्रीट लाइट और तीसरे पर सीवेज से जुड़ी समस्याएं हैं। मंगलवार को महापौर मालती राय ने पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कॉल करके जल्दी निराकरण करने को कहा।

भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह महापौर राय ने मोबाइल पर अफसरों को कॉल करके निर्देश दिए। यहां महापौर ने 'महापौर महिला हेल्पलाइन' की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया।

बिल्डिंग परमिशन की 106 शिकायतें पेंडिंग क्यों?
बिल्डिंग परमिशन की कुल 106 शिकायतें पेंडिंग होने पर महापौर ने भवन अनुज्ञा शाखा के इंजीनियरों को कॉल करके पूछा कि इतनी शिकायतें पेंडिंग क्यों है? ऐसी शिकायतें तुरंत हल होना चाहिए। महापौर ने उद्यान, सिविल, गोवर्धन परियोजना, अतिक्रमण, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवेज, स्ट्रीट डॉग्स प्रभारी को भी कॉल किया।

पिछले एक सप्ताह से अभियान जारी
भोपाल में आवारा कुत्तों के शिकार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते महापौर हेल्पलाइन में इनकी शिकायतें की जा रही हैं। यही कारण है कि इन शिकायतों संख्या भी बढ़कर 1252 हो गई है, जो अन्य शिकायतों की तुलना में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर, निगम पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़कर उनकी नसबंदी करा रहा है।

लोगों को भी कॉल किया
महापौर ने अफसरों के साथ शिकायत करने वाले लोगों को भी कॉल किया। मंगलवार को उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से कॉल करके चर्चा की।

इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.