राम मंदिर के लिए सब कुछ कर रहे...मुस्लिम नेता चाहते हैं धन्‍नीपुर मस्जिद की नींव भी रखें PM मोदी

Updated on 27-10-2023 01:29 PM
अयोध्या: भव्‍य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में आ रहे हैं। इस दौरान वे मुख्‍य यजमान की भूमिका में नजर आएंगे। राम मंदिर ट्रस्‍ट के सदस्‍य दो दिन पहले पीएम मोदी निमंत्रण देने दिल्‍ली गए थे। इस बीच, कुछ मुस्लिम नेताओं ने प्रधानमंत्री से धन्‍नीपुर गांव में नई मस्जिद की आधारशिला भी रखने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। वह हिंदू और मुसलमान दोनों के लिए हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद, अयोध्या के अध्यक्ष मुफ्ती हिसबुल्लाह बादशाह खान ने कहा कि अगर वह हिंदू भाइयों के इबादतगाह का उद्घाटन करने आ रहे हैं तो उन्हें मस्जिद की नींव भी रखनी चाहिए।

आपको बता दें कि जहां राम मंदिर निर्माण के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' का गठन किया गया, वहीं मस्जिद के निर्माण की देखरेख के लिए 'इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' बना हुआ है। इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल अंसारी का कहना है कि हमारे प्रधानमंत्री एक शुभ अवसर पर अयोध्या आ रहे हैं। हम उनसे मस्जिद पर भी काम शुरू करने का अनुरोध करते हैं। यह हमारी हार्दिक इच्छा है। वहीं, इंडियन मुस्लिम लीग के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नजमुल हसन गनी ने प्रधानमंत्री मोदी से जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी और अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ. इलियासी को साथ आने और धन्नीपुर मस्जिद की आधारशिला रखने का अनुरोध किया।


मस्जिद के लिए भी कुछ करें पीएम मोदी: इकबाल अंसारी

इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि हम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक मौलवी अहमदुल्ला शाह फैजाबादी को समर्पित एक मुफ्त कैंसर अस्पताल, एक मस्जिद, एक सामुदायिक रसोई और एक शोध केंद्र बनाना चाहते थे। प्रधानमंत्री की उपस्थिति हमारे लक्ष्य को पूरा कर सकती है। हम उनका स्वागत करेंगे। इसी तरह, अयोध्या मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि मोदी किसी विशेष समुदाय के प्रधानमंत्री नहीं हैं। वह मंदिर के लिए सब कुछ कर रहे हैं तो उन्‍हें मस्जिद के लिए भी करना चाहिए।

राम मंदिर से 25 किलोमीटर दूर धन्‍नीपुर गांव में बनेगी मस्जिद

आपको बता दें कि 2019 में अयोध्या भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में कहा गया कि 2.77 एकड़ विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मुसलमानों को बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए धन्नीपुर में वैकल्पिक 5 एकड़ जमीन दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूपी सरकार ने राम मंदिर से करीब 25 किलोमीटर दूर सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में मस्जिद के लिए जगह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.