पाकिस्तान में महंगाई के बीच लगातार 6ठे सप्ताह बढ़ा डॉलर का भंडार, अपने यहां भी बढ़ोतरी

Updated on 25-03-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: एक सप्ताह के बाद विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) के मोर्च पर अच्छी खबर मिली है। बीते 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (India's foreign exchange reserves) में $12.798 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $2.397 billion की गिरावट आई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 572.801 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में देखें तो वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बढ़ोतरी हुई है। वहां 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.79 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार छठा सप्ताह है जबकि वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।

पिछले सप्ताह खूब बढ़ा डॉलर का भंडार


रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना भंडार 572.801 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले पहले अपना फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 560 अरब डॉलर का ही रह गया था जो कि बीते तीन महीने का न्यूनतम स्तर था। इससे पहले, तीन मार्च को सप्ताह के दौरान इसमें $1.458 billion की बढ़ोतरी हुई थी। उससे पहले लगातार चार सप्ताह तक इसमें कमी आई थी। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई बढ़ोतरी


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना अपना फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) भी बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 10.485 अरब डॉलर बढ़कर 505.348 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 2.2 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा


आलोच्य सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य भी बढ़ा है। बीते 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 2.187 अरब डॉलर बढ़कर 44.109 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जबकि एक सप्ताह पहले इसमें 11 करोड़ डॉलर की कमी हुई थी।

एसडीआर भी बढ़ गया

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 9.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.219 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले यह 5.3 करोड़ डॉलर घट कर 18.12 अरब डॉलर रह गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.125 अरब डॉलर हो गया है।

पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी


पाकिस्तान के आर्थिक हालात की बात करें तो इस समय वहां कंगाली जैसी स्थिति दिखती है। लेकिन बीते छह सप्ताह से वहां का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ ही रहा है। इसी साल जनवरी में वहां का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.11 अरब डालर था। हालांकि तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह में वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 17 करोड़ डॉलर घटकर 2.91 अरब डॉलर रह गया था। लेकिन फिर 10 फरवरी को यह बढ़ कर 3.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते 17 फरवरी को यह 3.25 अरब डॉलर हो गया। 24 फरवरी 2023 को यह 3.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। तीन मार्च 2023 को यह बढ़ कर 4.301 अरब डॉलर तक चला गया। 10 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 18.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.31 अरब डॉलर तक पहुंचा और अब 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में एक बार फिर से 2.79 करोड़ डॉलर की छलांग लगाते हुए 4.59 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.