3 दिसंबर को आएगा डोम्स इंडस्ट्रीज का IPO स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट बनाती है कंपनी

Updated on 05-12-2023 03:00 PM

स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली फर्म डोम्स इंडस्ट्रीज पहली बार IPO लेकर आ रही है। कंपनी इसके जरिए 1200 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए ये IPO एक दिन पहले 12 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा।

350 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी कंपनी
इस IPO में डोम्स की ओर से 350 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि इसके प्रमोटर्स की ओर से 850 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें FILA यानी फैब्रिका इटैलियाना लैपाइज्ड एफिनी 800 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी, जबकि प्रमोटर्स संजय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी 25-25 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे।

रिटेल इन्वेसटर्स के लिए 10% शेयर रिजर्व
यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के तहत किया जा रहा है। इसमें 75% क्वलिफाइन इंस्टिट्यूशनल बायर्स, 15% नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स और बाकि के 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए होगा।

T-3 में लिस्ट होने वाली पहली कंपनी
डोम्स इंडस्ट्रीज पहली कंपनी होगी जो मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के T-3 टाइमलाइन नियमों के मुताबिक लिस्ट होगी। इसके तहत IPO लिस्टिंग के टाइम को 6 (T+6) दिन से घटाकर 3 (T+3) दिन कर दिया है। यानी अब IPO इश्यू बंद होने के बाद शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग 3 दिन में ही हो सकेगी। पहले ये 6 दिन में होती थी।

सेबी के इस फैसले से IPO मार्केट में लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज होगी और निवेशकों को लिस्टिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही IPO में शेयर अलॉट नहीं होने पर रिफंड भी जल्दी मिल सकेगा। यहां T इश्यू बंद होने की अंतिम तारीख है।

IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार पब्लिक को अपने शेयर ऑफर करती है तो इसे IPO, यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग कहा जाता है। जब कंपनियों को अपने बिजनेस के लिए फंड की जरूरत होती है तो ये हिस्सेदारी बेचकर खुद को स्‍टॉक मार्केट में लिस्‍ट करवाती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.