अमेरिकी शेयर बाजार में ‘तूफान’ से लड़खड़ाया घरेलू मार्केट

Updated on 10-11-2022 06:08 PM
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को आए तूफान का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है।  30 शेयरों पर आधारित बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज यानी गुरुवार को 509 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी भी 18044 के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 326 अंकों की गिरावट के साथ 60706 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 105 अंक लुढ़क कर 18051 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनीलवर, दिविस लैब, भारती एयरटेल और इंडसंड बैंक जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, आयशर मोटर्स, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट।

बता दें बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.95 फीसद यानी 646 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक भी 2.48 फीसद लुढ़क कर 10353 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी भी 2.08 फीसद यानी 263 अंकों का गोता लगाया।

दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिरे

वॉल्ट डिज्नी के शेयर 13 फीसद से अधिक लुढ़क कर बंद हुए। नेटफ्लिक्स भी 3 फीसद से अधिक गिरकर बंद हुआ। वहीं, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक 7.17 फीसद टूट गया। जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन के शेयर भी 3.84 फीसद टूट गए। एप्पल में 3.32 फीसद की गिरावट दर्ज की गई तो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट 1.78 फीसद टूटा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.