80% प्रोसेसर मार्केट पर दबदबा, इंटेल का भोपाल गैस कांड से कनेक्शन जानते हैं आप?

Updated on 26-03-2023 07:41 PM
नई दिल्ली: चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी इंटेल (Intel) के को-फाउंडर गॉर्डन मूर (Gordon Moore) का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। कंप्यूटर चिप डेवलपमेंट के बारे में उनकी थियरी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर मानी जाती है। मूर ने 1968 में इंटेल की स्थापना की थी जो एक समय दुनिया में सबसे ज्यादा सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी थी। दुनिया के 80 परसेंट पर्सन कंप्यूटर्स पर इसी कंपनी के बनाए माइक्रोप्रोसेसर (microprocessor) लगे हैं। इसे कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है। मूर 1975 से 1987 तक इस कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रहे थे। आज भी इंटेल और चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियां मूर के नियमों के मुताबिक प्रॉडक्ट्स डेवलप करती हैं। उन्होंने 1965 में बताया था कि किसी कंप्यूटर चिप में ट्रांजिस्टर्स की संख्या हर साल दोगुनी हो जाती है। कंप्यूटर चिप ही इलेक्ट्रॉनिक डेवाइस की स्पीड, मेमोरी और क्षमता को निर्धारित करती है।


मूर ने साल 1975 में इस नियम को रिवाइज किया था। लेकिन यह आज भी चिप इंडस्ट्री के लिए पैमाना बना हुआ है। आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने मूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) के फाउंडिंग फादर्स में से एक थे। वह एक विजिनरी थे जिन्होंने तकनीकी क्रांति में मदद की। इसी तरह गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कहा कि उनके विजन ने हममें से कई लोगों को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत थे।

भोपाल गैस कांड से क्या है कनेक्शन?


मूर ने 1954 में कैलटेक से फिजिक्स और केमिस्ट्री में डॉक्ट्रेट की डिग्री ली थी। उन्होंने Shockley Semiconductor Laboratory में काम किया। 1957 में मूर और उनके सात अन्य सहयोगियों ने Fairchild की स्थापना की। Shockley ने इन लोगों को आठ गद्दार (Traitorous Eight) नाम दिया था। इनमें Robert Noyce भी शामिल थे। Noyce ने 1950 के दशक में इंटिग्रेटेड सर्किट बनाने में मदद की थी। इसे आज भी चिप डिजाइन का आधार माना जाता है। Noyce का 1990 में निधन हो गया था।
Noyce और मूर ने साल 1968 में इंटेल की स्थापना की थी। इसका नाम इंटिग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स (integrated electronics) का छोटा रूप था। साल 1971 में इंटेल ने पहला माइक्रोप्रोसेसर उतारा था जिसमें 2,000 से भी अधिक ट्रांजिस्टर्स लगे थे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटेल की शुरुआत कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) की बंद पड़ी एक फैक्ट्री से हुई थी। यह अमेरिका की वही केमिकल कंपनी है जिसके भोपाल प्लांट में गैस के रिसाव से हजारों लोग मारे गए थे। दो दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.