डोनाल्‍ड ट्रंप पर फिर हमला, मस्‍क भड़के

Updated on 16-09-2024 04:20 PM
वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबपति और टेस्‍ला के मालिक एलन मस्क ने एक विवादास्पद बयान दिया। मस्‍क ने सवाल किया, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर हत्या का कोई प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा है?' रविवार को ट्रंप पर दूसरी बार हत्या का प्रयास किया गया, जब फ्लोरिडा में एक गोल्फ कोर्स के बाहर गोलियां चलाई गई, जहां वो गोल्फ खेल रहे थे। एफबीआई ने कहा कि फ्लोरिडा में उन पर कथित तौर पर हत्या का प्रयास किया गया था। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के अभियान और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बताया कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

एक एक्स यूजर के सवाल, 'वे डोनाल्ड ट्रंप को क्यों मारना चाहते हैं?' का जवाब देते हुए टेस्ला के सीईओ ने लिखा, 'और कोई भी बाइडेन/कमला की हत्या करने की कोशिश नहीं कर रहा है।' टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख ट्रंप समर्थक हैं और अक्सर उनके पक्ष में पोस्ट लिखते रहे हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि उसके एक या अधिक एजेंटों ने ट्रंप के गोल्फ कोर्स की सीमा के पास एक बंदूकधारी पर गोलियां चलाई और एक वीडियो कैमरे के साथ एक 'एके-47 स्टाइल राइफल' बरामद की गई।

ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोलीबारी


अधिकारियों के अनुसार, अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि रयान वेस्ले राउथ नामक बंदूकधारी ने पूर्व राष्ट्रपति की ओर गोली चलाई थी या नहीं, लेकिन सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स में झाड़ियों में छिपे संदिग्ध पर गोली चलाई थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि अधिकारियों को झाड़ियों में एक एके-47 राइफल भी मिली, जो उस स्थान के बेहद करीब थी जहां से ट्रंप निकल रहे थे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'फिर से दोस्तों! फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में ट्रंप गोल्फ कोर्स में गोलीबारी हुई।

स्थानीय कानून प्रवर्तन के अनुसार, झाड़ियों में एक एके-47 पाया गया।' ट्रंप की हत्या की कोशिश पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में गोली लगने के दो महीने बाद हुई है। तब उनके दाहिने कान में मामूली चोट आई थी। हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत गोली मार दी थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, जो नवंबर चुनावों में ट्रंप की डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी थी, दोनों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा, 'हमारे देश में राजनीतिक हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.