ना करें ये गलती! गूगल से नंबर सर्च कर डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना युवक को पड़ा भारी, कॉल करते ही 1 लाख की धोखाधड़ी

Updated on 07-09-2024 12:11 PM
शहडोलः यदि आप भी गूगल पर किसी का मोबाइल नंबर या संपर्क नंबर ढूंढ रहे हैं तो हो जाइए सावधान। आपके साथ हो सकती है धोखाधड़ी। ऐसा ही कुछ मामला शहडोल जिले में सामने आया है, जहां डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च पर कॉल करने से धोखाधड़ी हो गई।
शहडोल शहर में एक युवक से रायपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर 96,998 रुपए का फ्रॉड हो गया। हालांकि सही समय पर शिकायत करने से फ्रॉड की गई राशि को साइबर सेल शहडोल द्वारा वापस करवा दिया गया है।

ये है पूरा मामला


दरअसल, पूरा मामला शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसके अंतर्गत रहने वाले गुलशन जयसिघानी के दादा दादी को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ रायपुर जाना था। डॉक्टर के पास जाने से पहले गुलशन ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने का सोचा। अप्वॉइंटमेंट लेने के लिए गुलशन ने फोन उठाया तो देखा उसमें नंबर नहीं है। उसने कॉल करने के लिए गूगल पर मोबाइल नंबर (कॉन्टैक्ट नंबर) सर्च किया।

अपॉइंटमेंट के लिए भरवाया फॉर्म


गूगल से मिले मोबाइल नंबर पर गुलशन ने कॉल किया। फोन रिसीव करने पर कहा गया कि डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने के के लिए आपको गूगल फॉर्म भरना होगा। यदि आपको गूगल फॉर्म भरने में कोई परेशानी होगी तो आप हमें बताएं। हम आपका गूगल फॉर्म भरवा देंगे। गुलशन के मोबाइल नंबर पर गूगल फॉर्म आ गया। गूगल फॉर्म में आरोपी ने आधार नंबर, मोबाइल नंबर सहित नाम और पते की पूरी जानकारी भरवा ली गई।

फीस भरने के नाम की धोखाधड़ी


गूगल फॉर्म को सबमिट करते ही गुलशन के पास एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि डॉक्टर की अपॉइंटमेंट फीस आपको जमा करनी होगी। इसके लिए यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दीजिए। डॉक्टर की अपॉइंटमेंट फीस जमा करने के लिए गूगल पे के जरिए 500 रु फीस जमा कर दी गई। फीस जमा करने के बाद ही खाते में 20000, 10,000 रुपए काटने के लगातार मैसेज आने लगे और देखते ही देखते बैंक खाते से 96,998 रुपए कट गए। ये देख के तो पहले गुलशन हैरान हो गया। हालांकि उसने तत्काल एक्शन लेते हुए बैंक जाकर अपने खाते पर रोक लगाई। साथ ही पूरे मामले की शिकायत शहडोल के साइबर सेल से की।

सूझबूझ से बचाई मेहनत की कमाई


गुलशन की शिकायत पर शहडोल साइबर सेल ने तुरंत संबंधित राशि और खाते में होल्ड लगाने की कार्रवाई की। साइबर सेल ने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदक की पूरी राशि वापस कराने की कार्रवाई की गई, जिससे गुलशन को राहत प्राप्‍त हुई। गुलशन ने शहडोल पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

वहीं, शहडोल के एसपी कुमार प्रतीक ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल में शिकायत दर्ज करें। साथ ही तत्काल साइबर सेल को सूचित करे। सेक्सटोर्शन, फेक ट्रेडिंग, फेक लोन एप एवं ऑनलाइन गेमिंग संबंधित साइबर अपराधों से दूरी बनाए। गूगल से किसी संस्था का कॉन्टैक्ट नंबर न सर्च करे बल्कि संस्था की ऑफिशियल आईडी या वेबसाइट से ही कॉन्टैक्ट नंबर प्राप्त करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.