इस खिलाड़ी पर भरोसा कहीं पड़ ना जाए भारी, साउथ अफ्रीका में डुबा सकता है भारत की नैया

Updated on 01-12-2023 01:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से बीसीसीआई काफी युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैच की मौजूदा टी20 सीरीज में तो पूरी युवा भारतीय टीम खेल रही है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के बाद भारत ने अपने तेज गेंदबाजों को आराम दिया है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया अब इस महीने 3 मैच की टी20 सीरीज, 3 मैच की वनडे सीरीज और 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका टूर के लिए स्क्वाड भी अनाउंस कर दिया है। लेकिन जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की तिकड़ी सिर्फ टेस्ट में खेलती हुई नजर आ सकती है। वनडे और टी20 में अब भी टीम युवा तेज गेंदबाजों के साथ साउथ अफ्रीका जा रही है। यह फैसला बीसीसीआई का काफी गलत भी साबित हो सकता है। खासकर भारतीय टीम ने एक ऐसे पेसर को चुना है जो अफ्रीकी देश में टीम इंडिया की नैया डुबवा सकता है।

कहीं अर्शदीप सिंह को चुनना भारी ना पड़ जाए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चुना है। हालांकि पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 सीरीज में सिंह ने लगातार 10 से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए हैं।

वह भारत के पास एकलौते लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर हैं। इसलिए उन्हें लगातार इतने मौके दिए जा रहे हैं। लेकिन अर्शदीप का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सिंह अंत के ओवर में जमकर रन लुटा रहे हैं, जोकि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी भारी पड़ सकता है।

अर्शदीप का भारत के लिए योगदान

24 साल के अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अब तक 39 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेले हैं। टी20 में उन्होंने 8.59 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 56 विकेट लिए हैं। वहीं वनडे में तो वह अब तक अपना विकेट का खाता ही नहीं खोल पाए। अर्शदीप टी20 में शुरुआत में तो अच्छी गेंदबाजी करते हैं और विकेट भी निकाल लेते हैं। लेकिन डेथ ओवर में उनको जमकर रन पड़ते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.