पीलिया की जांच के लिए 4 वार्डों में घर-घर सर्वे...ब्लड-सैंपलिंग

Updated on 26-02-2026 11:42 AM
सरगुजा, अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में पीलिया के मरीजों की बढ़ती संख्या की खबरों के बीच स्वास्थ्य अमले ने घर-घर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लिए। बुधवार को चार वार्डों में की गई सैंपलिंग में कोई नया पीलिया मरीज नहीं मिला।

पीलिया से एक बच्चे और एक युवक की मौत की खबर को भी स्वास्थ्य विभाग ने खारिज कर दिया है। विभाग का कहना है कि दोनों की मौत दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव किया था।

नवागढ़ जोन में करीब 45 पीलिया मरीज मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में शिविर लगाकर ब्लड सैंपल लिए और पेयजल के नमूने जांच के लिए पीएचई लैब भेजे।

25 फरवरी को मिली रिपोर्ट के मुताबिक 35 में से 34 पानी के नमूने तय मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक नमूना अमानक पाया गया। बाकी नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

सीमित लोगों में मिला संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवागढ़ जोन में जिन लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई, वे पिछले दो महीने के भीतर संक्रमित पाए गए थे और इनमें से अधिकांश अब स्वस्थ हैं। 23 और 24 फरवरी को लगाए गए कैंप में 47 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिनमें एक व्यक्ति पीलिया से संक्रमित पाया गया। अन्य सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

सरगुजा के सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि खटिकपारा में 13 वर्षीय बालक और जनपदपारा में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत को पीलिया से जोड़कर देखा जा रहा था। मेडिकल हिस्ट्री की जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई।

चार वार्डों में घर-घर सर्वे

सीएमएचओ डॉ. पीएस मार्को के निर्देश पर बुधवार को मोमिनपुरा, नवागढ़, खटिकपारा और झंझटपारा नमनाकला में घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया। नर्सिंग की छात्राओं की भी ड्यूटी लगाई गई। जांच के दौरान कई संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंखों या त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और साफ पानी का उपयोग करें।

कांग्रेस ने लगाए लापरवाही के आरोप

कांग्रेस ने शहर में दूषित पेयजल सप्लाई का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में बुधवार को नगर निगम का घेराव किया गया। नगर निगम ने बताया कि पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत की जा रही है, जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पीलिया गंदे पानी से हो सकता है, लेकिन इसके और भी कारण होते हैं। खराब पानी से उल्टी-दस्त हो सकते हैं। ई-कोलाई बैक्टीरिया से भी उल्टी-दस्त होते हैं, पीलिया नहीं। जिन लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई है, उनकी अलग से जांच चल रही है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि हर महीने करीब 100 पीलिया मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते हैं और इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटते हैं। पीलिया के मामलों में अचानक वृद्धि नहीं देखी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.