'डबल इंजन सरकार हो रही फेल, हम सिंगल इंजन ज्यादा काम कर रहे', सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर ऐसे कसा तंज

Updated on 12-07-2023 01:31 PM
 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अमूमन हर कार्यक्रम में वे राज्य सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर सियासी हमला बोलते हैं। मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सिंगल इंजन सरकार केन्द्र की डबल इंजन सरकार से ज्यादा काम रही है। गहलोत ने राज्य सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी को भी देश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का कानून लागू करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को सहायता मिल सके।

एक इंजन तो फेल हो गया
सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी के नेता डबल इंजन सरकार के नारे लगाते फिरते हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि उनका एक इंजन तो जगह जगह फेल हो रहा है। असली इंजन तो राजस्थान सरकार है जो हर परिवार का ख्याल रखती है। विभिन्न तरह की सरकारी योजनाओं से लोगों की हर परेशानी को दूर करती है। उन्होंने कहा कि जो काम सिंगल इंजन सरकार कर रही है। वह काम डबल इंजन सरकार नहीं कर पा रही है।

सामाजिक सुरक्षा गारंटी कानून लाएगी राज्य सरकार

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार अलग अलग श्रेणी (विधवा, एकल नारी, बुजुर्ग, विक्लांग, अनाथ सहित 11 श्रेणी) के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को हर महीने पेंशन देती है। यह पेंशन 1000 रुपए से लेकर 1500 रुपए प्रति महीना है। इस योजना को भविष्य में कोई बंद ना कर दे। ऐसे में राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में एक बिल लेकर आएगी। इस बिल के जरिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन कानून बनाया जाएगा ताकि लोगों को हमेशा इस योजना का लाभ मिलता रहे। जरूरतमंद परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पेंशन में हर 15 प्रतिशत की बढोतरी का निमय भी जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.