रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम रेलवे के राजकोट रेल
मंडल के अंतर्गत सिंन्धावदर-कनकोट-खोराना-बिलेश्वर सेक्शन में दोहरीकरण का
कार्य किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं
गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप 24 सितम्बर को हापा से चलने वाली
22939 हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस व 26 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली
22940 बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।