कंगाली में आटा गीला! पाकिस्तान की पीठ में 18 अरब डॉलर का छुरा घोंपेगा 'दोस्त' ईरान अगर... दी धमकी

Updated on 02-02-2023 06:04 PM
इस्लामाबाद : आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को ईरान ने 18 बिलियन डॉलर के जुर्माने की धमकी दी है। उसने कहा है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद अगर मल्टी-बिलियन डॉलर का गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ तो पाकिस्तान को जुर्माना देना होगा। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट द न्यूज के अनुसार, ईरानी ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि तेहरान ने पाकिस्तान को अपने क्षेत्र में 'ईरान-पाकिस्तान गैस लाइन प्रोजेक्ट' के एक हिस्से के निर्माण को पूरा करने के लिए फरवरी-मार्च 2024 तक का समय दिया है, अन्यथा उसे भारी भरकम जुर्माने का सामना करना होगा।
खबरों के अनुसार, ईरान के अधिकारियों ने बीते दिनों एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा था कि गैस पाइपलाइन एग्रीमेंट एक साल के अंदर पूरा हो जाना चाहिए। ईरान गैस फील्ड से पाकिस्तान सीमा तक प्रोजेक्ट के अपने हिस्से को पहले ही पूरा कर चुका है। पड़ोसी देशों ईरान-पाकिस्तान के बीच यह समझौता 2009 में हुआ थी जब पाकिस्तान में पीपीपी की सरकार थी। समझौते के अनुसार, इस्लामाबाद 800 किमी लंबी पाइपलाइन का निर्माण करेगा लेकिन प्रोजेक्ट 13 साल से लगातार टलता ही जा रहा है।

2019 में ही ईरान ने दी थी चेतावनी

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तानी अधिकारियों ने तेहरान को इस बात की जानकारी दी है कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से वे इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा सकते। समझौते के मुताबिक, ईरान 2024 तक देरी के चलते किसी अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में नहीं जा सकता। साल 2019 में ईरान ने पाकिस्तान को आईपी गैसलाइन प्रोजेक्ट के तहत निर्धारित समय अवधि में पाकिस्तानी क्षेत्र में पाइपलाइन नहीं बिछाने के लिए एक मध्यस्थता अदालत का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी थी।

कंगाली में पाकिस्तान का आटा गीला

पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है लेकिन तब जब ईरान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटा लिए जाएं। ईरान की तरफ से पाकिस्तान पर 18 बिलियन डॉलर के जुर्माने की धमकी ऐसे समय में आई है जब इतिहास के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने वाला है और जनता महंगाई के बोझ तले दबी हुई है। शहबाज सरकार कर्ज के लिए आईएमएफ के आगे हाथ फैलाए खड़ी जो बदले में उन पर कई जन-विरोधी फैसले लेने का दबाव बना रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.