शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर DPI ने मांगी रिपोर्ट, सभी DEO को भेजा पत्र

Updated on 15-11-2025 02:15 PM

रायपुर । लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को शिक्षाकर्मियों के लंबित संविलियन पर विस्तृत जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। डीपीआई ने 14 नवंबर 2025 की स्थिति के अनुसार यह बताने को कहा है कि पंचायत एवं नगरीय निकाय (पं./न.नि.) के कितने शिक्षाकर्मियों का संविलियन अब तक नहीं हो पाया है और इसके पीछे क्या कारण हैं।

17 नवंबर अंतिम तिथि
स्कूल शिक्षा विभाग ने 28 अक्टूबर को भी इसी संबंध में पत्र जारी कर जानकारी मांगी थी। अब डीपीआई ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी डीईओ निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरकर 17 नवंबर तक अनिवार्य रूप से भेजें।

क्या-क्या विवरण भेजना होगा
प्रत्येक जिले को निम्न जानकारी भेजनी होगी:
जिला का नाम
कर्मचारी का नाम
पदनाम
कार्यरत संस्था एवं संवर्ग (पं./न.नि.)
विभाग में नियुक्ति तिथि
कार्यभार ग्रहण तिथि
संविलियन के लिए 2 वर्ष की अवधि पूर्ण होने की तिथि
अब तक संविलियन न होने का कारण

डीपीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि कहीं भी देरी या अधूरी जानकारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर अदालत में मामला
इधर, जिन शिक्षाकर्मियों का पहले ही शिक्षा विभाग में संविलियन हो चुका है, उन 1000 से अधिक शिक्षक एलबी ने क्रमोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। सभी याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। संविलियन प्राप्त शिक्षक अब फैसले का इंतजार कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.