डॉ. अलंग ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Updated on 23-06-2023 11:00 PM

रायपुर । संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद डाॅ. संजय अलंग ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की पहली बैठक ली। अपनी इस बैठक ने डाॅ. अलंग ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए रायपुर जिले में की जा रही तैयारी की समीक्षा की।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संभाग आयुक्त डाॅ. अलंग को रोल आब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बैठक में सभी सहायक एवं रिटर्निंग आॅफिसर मौजूद रहे। डाॅ. अलंग ने आगामी निर्वाचन के लिए विधिमान्य मतदाता सूची तैयार करने पर बैठक में विशेष जोर दिया।

उन्होंने 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं को शतप्रतिशत सूची में शामिल करने के निर्देंश अधिकारियों को दिए साथ ही नये आये, विधानसभा क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गये या मृत्यु हो गये मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने के निर्देंश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में संभाग आयुक्त ने 18 से 19 साल के आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की गति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाताओं के नाम विलोपित करने की मतदान केन्द्रवार-माहवार जानकारी देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

डाॅ. अलंग ने सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को अपने-अपने क्षेत्र के पोस्ट ऑफिसों से संपर्क कर मतदाता कार्ड वितरण के भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने अपेक्षा के विपरित अधिक संख्या में जुड़ रहे या विलोपित हो रहे मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर कारणों की जांच करने और स्पष्ट प्रतिवेदन भी रिटर्निंग आॅफिसर को देने के निर्देश ऑफिसरों को दिए।

डाॅ. अलंग ने अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने की विधिवत प्रक्रिया की भी जानकारी दी और इसका पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शादी के बाद आई नई बहू, शादी करके अन्यत्र चली गई बेटी, मृत्यु हो गये मतदाताओं के साथ-साथ क्षेत्र में नई फैक्ट्री, कार्यालय आदि स्थापित होने पर आए लोगों के नाम जोड़ने काटने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। संभाग आयुक्त ने एक मतदाता का नाम कई जगहों की मतदाता सूचियों में शामिल होने की भी जांच कर एक स्थान को छोड़कर अन्य स्थानों से नाम विलोपित करने की कार्रवाई करने को भी कहा। 


संभाग आयुक्त ने जिले के सभी 256 मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शैड, शौचालय, रैम्प आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों में इन सुविधाओं की जल्द से जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मतदान केन्द्रों में यथा संभव दो दरवाजों की व्यवस्था रखने की निर्देश दिए। संभाग आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर सुविधा अनुसार सौन्दर्यीकरण कर सेल्फी जोन बनाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.