डॉ. किरणमयी नायक ने सीएम से मिलकर विगत वर्षों की उपलब्धियां बताईं
Updated on
24-07-2023 05:56 PM
रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने राज्य महिला आयोग के विगत वर्षों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज वे राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर अपने द्वितीय कार्यकाल का पदभार ग्रहण करेंगी। मुख्यमंत्री बघेल ने श्रीमती नायक को पहले कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए नवीन कार्यकाल में पदेन दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती बालो बघेल, राज्य महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा सहित डॉ. विनोद कुमार नायक, भुसरू राम बघेल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…