डॉ. मुखर्जी ने किया था कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का खुलकर विरोध : ओपी

Updated on 23-06-2023 10:56 PM
रायगढ़। आजाद भारत से धारा 370 खत्म करने की मांग करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उन्होंने सबसे एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया था। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर ओपी चौधरी ने कहा कि वे भारतीय जन संघ संस्थापक थे। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में जनसंघ ने देश के बंटवारे का विरोध किया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सरकार के केबिनेट में बतौर मंत्री रहते हुए कांग्रेस सरकार की नीतियों का मुखर विरोध किया। जम्मू कश्मीर के मसले पर उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दिया। 1953 के दौरान  श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिना परमिट के जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 जून 1953 को जेल में ही उनकी दुखद मृत्यु की जानकारी दी गई। उनकी मृत्यु को बलिदान दिवस बताते हुए ओपी ने कहा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करने के लिए आंदोलन चलाया था। जिसे दशकों बाद भाजपा की मोदी सरकार ने पूरा किया।

एक देश में दो निशान दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे के विरोध में आंदोलन छेड़ने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद और देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगाया। उन्होंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण समूचा बंगाल, पाकिस्तान का अधिकार क्षेत्र बन जाएगा। उन्होंने नेहरू की तृष्टिकरण  नीति का सदैव खुलकर विरोध किया। एक विधान एक निशान एक प्रधान की अखंड राष्ट्रवादी हुंकार से कश्मीर अलगाववाद को चुनौती देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया ऐसे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने पुण्य स्मरण किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.