डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने दिए जरूरी निर्देश

Updated on 02-04-2025 12:19 PM

बिलासपुर। आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त वार्डों का भ्रमण करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी प्रदेश का एकमात्र मानसिक चिकित्सालय है, जिसके लिए क्वालिटी एश्योरेंस पैरामीटर के सभी मापदंड का पालन किया जाना चाहिये और इसके लिए एक विशेष टीम द्वारा चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय को एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाना है जिसके लिए वृहद स्तर पर टीम वर्क व समन्वय के साथ कार्य को पूरा किया जाना चाहिए।

डॉ. शुक्ला ने चिकित्सालय में प्रवेश द्वार निर्माण के लिए व सूचक बोर्ड को व्यस्थित करते हुए पूरे भवन का रंग-रोगन करने के लिए लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर, के अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि चिकित्सालय में पर्याप्त नर्सिंग स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्य कर रहे है जिसके लिए चिकित्सालय में संचालित वार्ड के अनुरूप व्यस्थित ड्युटी रोस्टर नहीं है जिसे तैयार करने के निर्देश उन्होंने दिए ताकि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की देखभाल सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में विभिन्न नर्सिंग संस्थानों से क्लिनिकल प्रशिक्षण में आने वाले नर्सिंग छात्र-छात्राओं की तीन पालियों में ड्यूटी निर्धारित की जाए और उनकी क्षमता अनुसार उनसे कार्य लिया जाये। डॉ प्रियंका शुक्ला ने कहा कि चिकित्सालय शहर से 15 कि.मी. की दूरी पर है, और मरीजो के लिए आवश्यक जॉच के लिए 15-20 कि.मी. की दूरी तय करनी होती है, जिसके लिए एम्बुलेंस एवं मानव संसाधन लगते है। चिकित्सालय में ही मरीजों की संख्या एवं प्रदेश के एकमात्र मानसिक अस्पताल होने के कारण अस्पताल परिसर में ही सभी सुविधाएं सुनिश्चित हो, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए। डॉक्टर शुक्ला ने चिकित्सालय में कार्यरत् स्टॉफ को निर्देशित किया कि ये चिकित्सालय राज्य का एक मात्र मानसिक चिकित्सालय है, जहाँ पर राज्य भर से मरीज इलाज के लिए आशा के साथ पहुँचते है, उनसे संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनका सहयोग हर स्तर पर किया जाए।

निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, अस्पताल अधीक्षक राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी डॉ. प्रभु चौधरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं चिकित्सालय के मेट्रन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.