डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 26-03-2025 02:44 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू सदन बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है। साहू समाज मेहनतकस होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। यह एक ऐसा समाज है जो नशे से दूर रहकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भक्त माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भक्ति बल पर बालक श्रीकृष्ण का आव्हान किया था। साहू समाज के लोग वर्तमान में कृषि, प्रशासन, व्यवसाय, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में में आगे बढ़ रहे हैं और विकास में अपना योगदान कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व मंत्री  ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद दीपक बैज, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ को पलायन करने वाला और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब देश में विकास के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ देश का 18 प्रतिशत लोहा, 20 प्रतिशत सीमेंट, 30 हजार मेगावाट से अधिक का विद्युत का उत्पादन करता है, वहीं यहां के किसानों के अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है और उनके खाते में राशि अंतरित की जाती है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए यह कहा कि 2047 से पहले छत्तीसगढ़ देश के पहले तीन राज्यों में विकास के मामले में अपना स्थान बना लेने में सफल होगा। उन्होंने बताया कि भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर रायपुर में डाक टिकट जारी किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष रूप से बधाई दी।

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने साहू समाज को विशेष रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माता भक्त कर्मा का जीवन हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अवसर पर समाज की वर्ष भर की संपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा की जानी चाहिए और जिन क्षेत्रों में समाज एवं समाज के लोग आगे बढ़े हैं, उन्हें रेखांकित किया जाना चाहिए। इसके अलावा समाज अच्छाईयों को अपनाए, बुराईयों का परित्याग करें, समाज में व्याप्त रूढि़वादी विचारों और परंपराओं का परित्याग कर आगे बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज आगे बढऩे का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बच्चों और सदस्यों को संस्कारवान बनाएं तथा समाज को आगे बढऩे में मदद करें। पूर्व सांसद दीपक बैज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। भागवत साहू ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, खेदूराम साहू, गीताघासी साहू,  कोमल सिंह राजपूत, पदम कोठारी सहित साहू समाज के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2025
सुकमा। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका एक स्वयं का पक्का मकान हो जिसमें वह दिन भर के संघर्ष के बाद सुकून की नींद सो सके। वंचित और पिछड़े…
 14 May 2025
सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्र पोलमपल्ली में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया।…
 14 May 2025
सुकमा,  कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा समय सीमा की बैठक में की। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों के त्वरित और…
 14 May 2025
रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष  कॉनराड संगमा के नेतृत्व…
 14 May 2025
एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के तीसरे चरण में आज एक विशेष शिविर…
 14 May 2025
बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जो कि भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, का उद्देश्य गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में…
 14 May 2025
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे "सुशासन तिहार" अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय सीमा बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से…
 14 May 2025
बीजापुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला चिकित्सालय बीजापुर में 09 एवं 10 मई 2025 को दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का…
 14 May 2025
धमतरी। धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। बदमाशों ने एयर…
Advt.