डॉ. स्मित श्रीवास्तव को मिला कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का फैलो सम्मान

Updated on 07-12-2024 12:43 PM

रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) डॉ. स्मित श्रीवास्तव को कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया का फैलो सम्मान प्राप्त हुआ है। इसी के साथ यह सम्मान प्राप्त करने वाले राज्य के पहले कार्डियोलॉजिस्ट बने हैं डॉ. स्मित श्रीवास्तव। डॉ. स्मित श्रीवास्तव को आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फैलो का सम्मान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मिला है। उन्हें एफसीएसआई प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित फैलोशिप दीक्षांत समारोह में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। देशभर से मात्र 15 कार्डियोलॉजिस्ट इस सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। इसके अलावा डॉ. स्मित को 05 से 08 दिसंबर को आयोजित कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के 76 वें वार्षिक सम्मेलन की वैज्ञानिक समिति में राष्ट्रीय संकाय के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विदित हो कि कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का मुख्य लक्ष्य कार्डियोवैस्कुलर रोगों (सीवीडी) और उसके बाद होने वाली मृत्यु दर की रोकथाम और उन्मूलन की दिशा में काम करना है। इसका उद्देश्य लोगों में कार्डियोवैस्कुलर रोगों के कारणों और प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह सोसाइटी पर्यावरण और जीवनशैली के साथ कार्डियोवैस्कुलर रोगों के सह-संबंध के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता के स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम करता है। सोसाइटी का वर्तमान ध्यान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और कार्डियोवैस्कुलर रोगों की रोकथाम के लिए बाद के नए मार्गों पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.