रवींद्र भवन में नाटक मंचन, पालीटेक्निक कालेज के सभागार में संगीत समारोह

Updated on 29-06-2023 06:24 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 29 जून को भी शहर में कई ऐसी गतिविधियां हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत जून माह के प्रादर्श के रूप में नदी टोला, गुमला, झारखंड के ओरांव समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘जाता - एक पारंपरिक हस्तचालित चक्की’ को प्रदर्शित किया गया है। पाषाण से निर्मित यह चक्की अनाज पीसने में उपयोग होती थी। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - रेखाओं को जोड़कर चटख रंगों से बनाए गए पशु-पक्षी एवं जानवरों के चित्र सभी को आकर्षित करते हैं। ऐसे ही चित्रों को निहारने का अवसर कला प्रेमियों को जनजातीय संग्रहालय में मिल रहा है। गोंड समुदाय की चित्रकार रजनी धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी लिखंदरा दीर्घा में सजाई गई है। इस प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

चित्रांकन शिविर - मप्र जनजातीय संग्रहालय में बच्‍चों के लिए ग्रीष्मकालीन चित्रांकन शिविर उल्लास का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भील चित्रकार भूरी बाई और गोंड चित्रकार नर्मदा प्रसाद तेकाम बच्चों को पेंटिंग के लिए रेखा, रंग आदि के बारे में सिखा रहे हैं। समय दोपहर दो बजे से है।

संगीत समारोह - विदुषी वीणा स्मृति संगीत समारोह का आयोजन पालीटेक्निक कालेज पटेल सभागार में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शाम 6:30 से मुम्बई के गायक पंडित गिरीश सांझगिरी का गायन होगा। तत्पश्चात भोपाल की सुलेखा भट अपने गायन से अपनी गुरु को अपनी स्वरांजलि देंगीं।

नाटक मंचन - मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के वर्तमान सत्र 2022-23 के विद्यार्थियों के साथ आमंत्रित अतिथि व्याख्याता विद्यानिधी वनारसे, पुणे के निर्देशन में यथार्थवादी शैली पर नाट्य प्रस्तुति तैयार किए जाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उपर्युक्त कार्यशाला में तैयार नाट्य प्रस्तुति 'सुहाने अफसाने' का मंचन शाम सात बजे से रवींद्र भवन परिसर स्थित अंजनी सभागार में किया जाएगा। दर्शकों के लिए प्रवेश निश्शुल्क है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.