'ड्रामेबाज' पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी, अब घुटने के बल रेंग रहा, एशिया कप का बायकॉट नहीं करेगा

Updated on 16-09-2025 02:58 PM
दुबई: एशिया कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले ड्रामेबाज पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। अब वह टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेगा। रविवार को भारतीय टीम से मिली 25 गेंद पहले 7 विकेटों की हार के बाद उसने खूब ड्रामा किया। पहले कहा कि आईसीसी के रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने को कहा था। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एंडी को हटाने की मांग के साथ आईसीसी से शिकायत की थी, लेकिन इससे साफ इनकार कर दिया गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपने ही फैसले से पीछे हटने जा रहा है। दूसरी ओर, आईसीसी ने रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से भी इनकार कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को इस पूरे मामले में रेफरी की भूमिका बहुत ही छोटी दिखाई दे रही है। यही वजह है कि उसने पाकिस्तान की शिकायत को खारिज कर दिया है। यानी अब पाकिस्तान यूएई के खिलाफ खेलेगा और इसकी पूरी संभावना है कि सुपर संडे को एक बार फिर उसकी भिड़ंत भारतीय टीम से होगी।
क्रिकेट वेबसाइट ESPNcricinfo के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शिकायत पर अपने खिलाफ हुए आईसीसी के फैसले के बावजूद कोई भी औपचारिक रुख नहीं अपनाया है। उसने दावा किया था कि रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने एशिया कप के मुकाबले से पहले टॉस के दौरान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने को कहा था।
यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से रेफरी की शिकायत की। बात यहीं खत्म नहीं होती। विनिंग शॉट खेलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साथ शिवम दुबे को साथ लेकर ड्रेसिंग रूम की ओर कूच कर दिया था। वह मैदान पर किसी से भी हाथ मिलाने को नहीं रुके और न ही किसी पाकिस्तानी ने उन्हें रोका।
टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे ही ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो कोचिंग स्टाफी के सदस्य ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पाकिस्तानी हेड कोच माइक हेसन ने दावा किया था कि पाकिस्तानी टीम तो हाथ मिलाने को तैयार थी, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। साथ ही सलमान अली आगा मैच के बाद न इंटरव्यू के लिए और न ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.