द्रविड़ बोले- पहली पारी में 70-80 रन कम बनाए : इंग्लैंड ने 28 रन से हैदराबाद टेस्ट हराया

Updated on 29-01-2024 01:10 PM

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम पहली पारी में 70-80 रन कम बनाने के कारण हारी। भारत ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 190 रन की बढ़त बनाने के बावजूद 28 रन से मुकाबला गंवा दिया।

दूसरी ओर, रविवार को मैच के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि ये उनके कप्तानी करियर की सबसे बड़ी जीत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

किसी ने बड़ी पारी नहीं खेली- द्रविड़
द्रविड़ ने कहा, 'चौथे दिन पिच बैटिंग के लिए मुश्किल थी। मैं बल्लेबाजों की ज्यादा गलती नहीं मानूंगा लेकिन मुझे लगता है हमने दूसरे दिन पहली पारी में 70 रन कम बनाए, उस वक्त पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी। बैटर्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। किसी ने शतक नहीं लगाया, कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसलिए हम पहली पारी में 70-80 रन से पीछे रह गए।'

पोप ने बेहतरीन बैटिंग की
द्रविड़ बोले- 'हमारे पास 231 रन का टारगेट नहीं होना चाहिए था। पोप ने बेहतरीन पारी खेलकर इंग्लैंड को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्हीं की पारी दोनों टीमों के बीच अंतर रही। उन्होंने रिस्की शॉट्स खेले और लगातार रन बनाए। उस तरह की पिच पर 196 रन बनाना शानदार है, वो भी तब जब टीम का कोई और बैटर फिफ्टी भी नहीं लगा सका।'

'मैंने किसी टीम को इतने शानदार स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते नहीं देखा। क्वालिटी बॉलिंग लाइन-अप के सामने ऐसे शॉट्स खेलना मुश्किल रहता है। हम अब इन शॉट्स के खिलाफ बेहतर प्लान के साथ बॉलिंग करेंगे।'

हार्टले की बॉलिंग भी शानदार
द्रविड़ ने कहा, 'लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ चौथे दिन की पिच पर पैरों का इस्तेमाल करना रिस्की होता है। इन कंडीशन में स्वीप और रिवर्स स्वीप से ही ज्यादा रन बनते हैं। हम आगे के मैचों में बेहतर प्लान के साथ बैटिंग पर भी ध्यान देंगे।'

स्टोक्स के लिए रही सबसे बड़ी जीत
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि ये उनके कप्तानी करियर की सबसे बड़ी जीत है। स्टोक्स ने जून 2022 में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। वह बोले, 'मेरी कप्तानी में हमने कई बेहतरीन मैच जीते, कुछ मैच तो बहुत ही शानदार रहे। लेकिन इस बार जिस तरह की टीम और पिच के खिलाफ खेलकर हम जीते, 100% यह ही मेरी कप्तानी में सबसे बड़ी जीत है।

पहली पारी की गलतियों से मैंने सीखा, मैंने देखा कि भारत के स्पिनर्स ने किस तरह बॉलिंग की। उनकी ही फील्ड पोजिशन देखकर मैंने दूसरी पारी में फील्ड सेट की और ये काम कर गई। पोप और हार्टले ने दूसरी पारी में बेहतरीन कमबैक किया। एक टीम के रूप में हम शानदार खेले।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.