आज 1306 फ्लैटों का निकाला जाएगा ड्रॉ, 10 जुलाई को लॉन्च की गई थी स्कीम

Updated on 09-11-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: ग्रेनो अथॉरिटी के सिंगल स्टोरी भवनों और फ्लैटों की स्कीम के आवेदकों का ड्रॉ बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 77 सिंगल स्टोरी भवनों के लिए लगभग 2022 आवेदकों के बीच ड्रॉ कराया गया। आवेदकों के नामों की पर्ची स्कूली बच्चों से निकलवाई गई। जिन आवेदकों को आशियाना मिला, उनका दिवाली पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया का फेसबुक व यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया। इन भवनों के लिए सफल आवेदकों के एकमुश्त भुगतान से प्राधिकरण को 50 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होगी। आज यानी गुरुवार को सुबह 11 बजे मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्टअप फ्लैटों का ड्रॉ निकाला जाएगा।

10 जुलाई को निकाली थी स्कीम

बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 120 वर्ग मीटर आकार के 77 सिंगल स्टोरी भवनों और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के 1306 फ्लैटों और 189 बिल्टअप फ्लैटों की स्कीम 10 जुलाई को लॉन्च की गई थी। 17 जुलाई से 31 अगस्त तक इसके तहत आवेदन मांगे गए थे। दो चरणों में इनका ड्रॉ कराया जा रहा है। ड्रा के पहले दिन सेक्टर ज्यू टू व थ्री के 77 सिंगल स्टोरी भवनों का ड्रॉ कराया गया। इनमें 9 भवन किसानों को, 8 भवन उद्यमियों को, 3 वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के आवंटियों को और दो भवन दिव्यांगों को आवंटित किए गए।

77 लोगों को मिला आशियाना

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले फ्लैट और घर के लिए आवेदन करने वालों के घरों की खुशियां बढ़ गई हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिंगल स्टोरी भवनों और फ्लैटों की स्कीम के आवेदकों का ड्रा बुधवार से शुरू कर दिया गया। पहले दिन 77 सिंगल स्टोरी भवनों के लिए लगभग 2022 आवेदकों के बीच ड्रा कराया गया। आवेदकों के नामों की पर्ची स्कूली बच्चों से निकलवाई गई। जिन आवेदकों को ड्रा में नाम आ गया, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.