Drishyam 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड्स, बाल भी बांका नहीं कर पाई 'भेड़िया'

Updated on 29-11-2022 08:00 PM

दृश्यम 2 और भेड़िया ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. ऐसा लग रहा है जैसे लोगों पर बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Films) का जादू फिर से चल गया है. इस वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कुल कमाई 65 करोड़ रुपये हुई. दोनों ही फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं.

दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 ने लोगों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी पकड़ बनाई हुई है. दृश्यम 2 ने पहले हफ्ते में 103.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे शुक्रवार में 7.75 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार में 14 करोड़ रुपये, दूसरे रविवार में 17.50 करोड़ रुपये और दूसरे सोमवार में 5.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. यानी फिल्म (Drishyam 2) अब तक 148.25 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है. 

भेड़िया की कुल कमाई

भेड़िया (Bhediya) ने सभी भाषाओं को मिलाकर शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए जबकि शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार की बात की जाए तो मूवी ने 11 करोड़ रुपये की कमाई की. सोमवार को भेड़िया ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए. यानी भेड़िया ने कुल 31 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है. भेड़िया और दृश्यम 2 की तुलना (Comparison) की जाए तो जाहिर तौर पर इस बार अजय देवगन ने बाजी मार ली है.   

ऑडियंस को क्या पसंद आया?

दृश्यम 2 विदेशी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं वरुण धवन और कृति सैनन की मूवी भेड़िया ने कम नंबरों से शुरुआत की और वीकेंड में ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. ऑडियंस के दिलों पर दृश्यम 2 की स्टोरी राज कर रही है. भेड़िया मूवी भी लोगों को थिएटर्स (Theaters) तक खींचने की पूरी कोशिश कर रही है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.