ड्रोन बनाने वाली कंपनी को मिला सरकारी ठेका, बाजार खुलते ही रॉकेट बना शेयर

Updated on 17-11-2025 02:11 PM
नई दिल्ली: ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge Technology के शेयरों में आज काफी तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 11 फीसदी उछाल आई है। बीएसई पर यह 519.90 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 465.55 रुपये पर बंद हुआ था और आज 492.50 रुपये पर खुला। कंपनी को सेना से 100 करोड़ रुपये से अधिक के नए ऑर्डर मिले हैं जो इस साल के सबसे बड़े ऑर्डर में से एक है। सुबह 10.15 बजे यह 10.35% तेजी के साथ 513.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय सेना से टैक्टिकल अनमैन्ड व्हीकल (UAV) Zolt और ऑल-टेरेन VTOL ड्रोन SWITCH 2 के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का सप्लाई ऑर्डर मिला है। Zolt के लिए कैपिटल इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट ऑर्डर की कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर कई कठोर जांच और फील्ड ट्रायल के बाद मिला है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) माहौल में परीक्षण और कंट्री ऑफ ओरिजिन की सख्त जांच शामिल थी। वहीं, SWITCH 2 ड्रोन के लिए ऑर्डर 30 करोड़ रुपये का है।

शेयरों की चाल

Ideaforge Technology ने सीईओ और को-फाउंडर अंकित मेहता ने कहा कि नए ऑर्डर इस बात का प्रमाण है कि कंपनी सुरक्षित, AI-संचालित, मिशन-रेडी UAV सिस्टम पर फोकस कर रही है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर एनएसई पर 0.87% बढ़कर 466 रुपये पर बंद हुए थे। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 660.55 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 12 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इस साल 7 अप्रैल को यह 301 रुपये पर आ गया था जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.