नशा मुक्ति अभियान : रंगोली के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में दिया गया संदेश

Updated on 13-01-2026 12:48 PM

कोरबा।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,छ.ग. विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व  संतोष. शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय, कोरबा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के राष्ट्रीय आयोजन की भावना को ध्यान में रखते हुए दिनांक 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक पूरे सप्ताह नालसा (डॉन) ड्रग अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा के बैनर तले जिला जेल कोरबा व उपजेल कटघोरा में बंदियों के द्वारा नशीली दवाओं ओर मादक पदार्थों के दुरूपयोग, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता, परामर्श प्रदान कर न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश  रंगोली के माध्यम से दिया गया। नशीली पदार्थों का सेवन करने से विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। नशा मुक्ति अभियान एक युद्ध है जिसके तहत नशे से होने वाले दुष्परिणाम जिसमें मानसिक व शारीरिक रूप से क्षति होती है के बारे में बताया गया । नशा हमारे समाज के लिए बहुत ही गंभीर समस्या बन चुका है इसमें युवाओं का जीवन तेजी से बर्बाद हो रहा है यह आदत लगने के बाद व्यक्ति जाकर भी बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे व्यक्तियों का समाज में तथा व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत कष्ट उठाना पडता है। किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर उप जेल कटघोरा में ,माननीय श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश  FTSC POCSO     अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, कटघोरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षिका, कटघोरा और जिला जेल कोरबा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा व सहायक जेल अधीक्षक, कोरबा व कर्मचारीगण के द्वारा बंदियों के द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.