नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम

Updated on 18-12-2025 04:58 PM

दुर्ग।  रजत जयंती महोत्सव 2025 के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजना ’’नशामुक्त भारत अभियान’’ के तहत आज सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा भिलाई में महाविद्यालयीन 250 छात्र-छात्राओं को सम्मिलित कर नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ. देबजानी मुखर्जी महाविद्यालयीन प्राचार्य एवं अध्यक्षता श्रीमती माया यादव वार्ड पार्षद के आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यकम मुख्य अतिथि डॉ. देबजानी मुखर्जी एवं श्रीमती माया यादव वार्ड पार्षद उद्बोधन भाषण में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम के उपाय के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को यह भी संदेश दिया गया कि अपने आस-पास रहने वाले लोगांे को भी यह संदेश उन तक जरूर पहुंचाये। उक्त अवसर पर डॉ. पी.एल. साव गायत्री परिवार सेक्टर-भिलाई एवं नशामुक्ति केन्द्र के संचालक  अजय कल्याणी द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक समस्त छात्र-छात्राओं को सचित्रण संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्र-छात्राओं के मध्य नशामुक्ति हेतु शपथ कराया गया। कार्यकम में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  ए.पी. गौतम, एनसीसी प्रभारी  महेन्द्र जी,  जंतराम ठाकुर,  युगल किशोर एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व उनके स्टाफ के अन्य शिक्षक / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.