ड्रंक एंड ड्राइव : इस वीकेंड 9 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Updated on 04-05-2025 08:17 PM

रायपुर । रायपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। शनिवार रात 3 मई को श्रीराम मंदिर, फुण्डहर चौक और एयरपोर्ट टर्निंग (नवा रायपुर) क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर चेकिंग की गई, जिसमें 9 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई और केस कोर्ट में भेजे गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पकड़े गए चालकों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

तीन माह में 349 से अधिक चालकों पर हुई कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि ड्रंक एंड ड्राइव यातायात में सबसे बड़ी बाधा है और ऐसे चालकों से न केवल उनकी, बल्कि अन्य की जान को भी खतरा होता है। बीते तीन महीनों में 349 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें कई के वाहन जप्त हुए और कोर्ट द्वारा ₹10,000 तक जुर्माना लगाया गया है।

इस शनिवार पकड़े गए वाहन व चालक इस प्रकार हैं:
    विनय टेम्भरे – CG 04 HB 8802
    बृजेश कुमार – CG 17 KS 1349
    श्याम वीर सिंह – CG 10 AD 6690
    परमानन्द बाग – CG 04 MW 1435
    विशाल सिंह – CG 04 MB 9777
    गौरव नियोगी – CG 04 KT 7012
    विनय साहू – CG 07 BW 1570
    रवि सोनी – CG 04 NB 1171
    संदीप बक्सी – CG 04 QC 5003

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान देर रात 11 बजे से 2 बजे तक चला। रायपुर पुलिस का यह सख्त रुख शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.