नशे में धुत्त युवक ने विधायक पर किया चाकू से हमला

Updated on 21-08-2023 01:21 PM

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत्त युवक ने ये हमला किया है।

इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है।

दरअसल, जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के दाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धुत्त युवक को पकड़ लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब विधायक जोंधरा गांव में महिला सामुदायिक भवन और प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कर मंच पर बैठी थी। तभी नशे में धुत्त गांव में रहने वाला युवक खेमचंद सिन्हा मंच के पीछे आया और विधायक पर पीछे से ही गले में हमला करने का प्रयास किया।

बीच-बचाव में विधायक की कलाई में चोट लगी है। विधायक पर हुए हमले की खबर के बाद पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है। इधर चोट लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में उपचार के बाद विधायक छन्नी साहू भी थाने पहुंची। हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विधायक ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उन्होंने मामले को ग्रामीणों पर ही छोड़ देने की बात कही है। इधर डोंगरगांव पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। देर शाम तक विधायक छन्नी साहू अपने समर्थकों के साथ थाने में ही थी। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को जांच में लिया गया है।

बीजेपी ने किया ट्वीट
खुज्जी की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हुए कातिलाना हमले को लेकर बीजेपी ने निंदा की है। विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हुए हमले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार में अराजकता और अपराध का हाल देख लीजिए। अब तो जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है। सत्ता पक्ष की विधायक पर ही क़ातिलाना हमला हो रहा है। आम जनता की स्थिति फिर आप समझ सकते हैं। सीएम भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा कि भूपेश बघेल जी, यह आपके सरकार का फेलियर है। आप शासन चलाने में विफल सिद्ध हुए हैं। ये घटनाएं यही साबित कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.