दुआ लीपा को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- मुझे उनसे प्यार है, इंडिया आने के बहाने ढूंढती हूं

Updated on 21-11-2024 02:18 PM
ग्लोबल पॉप सिंगर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर दुआ लीपा ने शाहरुख खान के प्रति अपने प्यार का ऐलान किया है। दुआ लीपा का कहना है कि वह शाहरुख से प्यार करती हैं। वह जल्द ही मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आने वाली हैं। दुआ लीपा ने अगस्त 2024 में एक पोस्ट में ऐलान किया था कि वह भारत आ रही हैं।Dua Lipa अभी अपने एल्बम Radical Optimism के लिए एशिया के टूर पर हैं, और जल्द ही भारत आएंगी। यह दूसरी बार होगा, जब वह यहां परफॉर्म करेंगी। इससे पहले उन्होंने भारत में साल 2019 में परफॉर्म किया था और जादुई समां बांध दिया था। वहीं इसी साल वह नया साल मनाने के लिए एक पर्सनल ट्रिप पर इंडिया आई थीं और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

शाहरुख के लिए जताया प्यार

दुआ लीपा ने हाल ही 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में न सिर्फ अपने कॉन्सर्ट और टूर के बारे में बात की, बल्कि शाहरुख खान के लिए भी प्यार जताया। दुआ लीपा से जब उनके फेवरेट बॉलीवुड एक्टर के बारे में पूछा गया तो वह बोलीं, 'मुझे शाहरुख खान पसंद हैं। मैं उनसे प्यार करती हूं।'

दुआ लीपा की यादगार ट्रिप

दुआ लीपा ने बताया कि जब उन्होंने Radical Optimism के लिए टूर की प्लानिंग शुरू की, तभी तय कर लिया था कि भारत को जरूर शामिल करना है। वह यहां जरूर परफॉर्म करेंगी। दुआ के मुताबिक, उनकी भारत की पिछली ट्रिप आज तक उन्हें याद है। उसकी खूबसूरत यादें उनके दिल में ताजा हैं।

भारत आने का ढूंढती हैं बहाना

दुआ लीपा ने यह भी कहा कि उनके दिल में भारत की एक खास जगह है। उन्हें यहां के लोगों और संस्कृति से प्यार है। दुआ लीपा ने कहा कि वह भारत आने के लिए बहाने ढूंढती रहती हैं। वहीं शाहरुख की बात करें, तो दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं। हॉलीवुड सिलेब्रिटीज तक उनके दीवाने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.