अब दुबई देखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, टीम इंडिया घोषित, जानिए कब है पाकिस्तान से मैच

Updated on 28-11-2025 03:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जलवा कतर के बाद एक और खाड़ी देश के क्रिकेट फैंस देखेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी मुंबई के आयुष महात्रे को दी गई है, जबकि पंजाब के विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। महज 14 साल के वैभव को भी टीम में बतौर ओपनर शामिल किया गया है। वैभव ने इसी महीने कतर के दोहा में आयोजित राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए महज 32 गेंद में शतक ठोका था, जो भारतीय क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है। अब वैभव के शॉट्स दुबई के दर्शकों को अपना दीवाना बनाएंगे, जहां 12 दिसंबर से अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इससे दोनों के बीच एक बार फिर उसी देश की धरती पर मुकाबला होना तय है, जहां सितंबर में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप 2025 जीता है।

यह है भारतीय टीम

बीसीसीआई ने एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 ( ACC Men’s U19 Asia Cup 2025) के लिए टीम की घोषणा की है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, टीम में 16 प्लेयर्स को शामिल किया गया है, जिसमें किशन कुमार सिंह फिलहाल अनफिट हैं। यदि किशन फिट नहीं होते हैं तो 4 स्टैंडबाई प्लेयर्स में से कोई उनकी जगह लेगा। टीम में निम्न खिलाड़ी शामिल हैं-
India U19 squad for Asia Cup: आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलाल ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन और आरोन जॉर्ज।
स्टैंडबाय प्लेयर्स- राहुल कुमार, हेमचूडेशन, बीके किशोर, आदित्य रावत

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
 08 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के बीच मचे घमासान ने आईपीएल 2026 के फाइनल का वेन्यू ही बदल दिया। वेन्यू को चिन्नास्वामी स्टेडियम से नरेंद्र…
 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
Advt.