GST काउंसिल के फैसले से भारत में बढ़ा ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर खतरा, नौकरियों पर संकट : एक्सपर्ट्स

Updated on 13-07-2023 03:08 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी GST लगाने से इस सेक्टर के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने साफ तौर पर नाराजगी भी जाहिर की है। ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के दिग्गजों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि GST बढ़ने से इस सेक्टर पर नेगेटिव असर पड़ेगा। कारोबार कम होगा और नौकरियां भी जा सकती हैं।

गौरतलब है कि GST काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़, कैसीनो के लिए पूरे अंकित मूल्य पर 28 फीसदी GST लगाने का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला करीब ढाई साल के विचार-विमर्श के बाद किया गया है। पहले राज्य इसके लिए तैयार नहीं थे। गोवा जैसे राज्य ने तो इस पर टैक्स बढ़ाने का खुलकर विरोध किया था। मगर बाद में सब राज्य मान गये। साल 2022 तक भारत में ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट 135 अरब रुपये था, जो साल 2025 तक 231 अरब रुपये हो सकता है। भारत में ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या 50 करोड़ से अधिक है।

नेगेटिव असर तो होगा ही
फेडरेशन ऑफ इंडियन फेंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) के डीजी जॉय भट्टाचार्य का कहना है यह समय ऐसा जब सरकार को हर सेक्टर को बूस्ट करना चाहिए। टैक्स दरों को कम या तर्कसंगत करना चाहिए, मगर सरकार एकदम उल्टा कर रही है। ऑनलाइन गेमिंग में दोनों गेम पर ज्यादा टैक्स से किसी को फायदा नहीं होगा। उल्टा कारोबार कम होगा। जब कारोबार में गिरावट आएगी तो निश्चित तौर पर कंपनियों पर मैन पावर कम करने का दबाव बढ़ेगा।

आखिर क्यों है परेशानी?

GST एक्सपर्ट निखिल गुप्ता के अनुसार मौजूदा समय में ऑनलाइन गेमिंग के तहत दो तरह के गेम होते हैं। एक गेम ऑफ चांस और दूसरा गेम ऑफ स्किल होता है। एक गेम ऑफ चांस में 28 फीसदी टैक्स लगता है और फेस वैल्यू पर लगता है। मगर गेम ऑफ स्किल में 18 फीसदी टैक्स लगता था। काउंसिल के ताजा फैसले के बाद दोनों गेम में टैक्स के स्तर पर कोई फर्क नहीं रह जाएगा। यानी ऑनलाइन गेमिंग महंगा हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.